सीकर. स्थानीय दो नंबर डिसपेन्सरी के पीछे स्थित ओरियंटल मार्शल आर्ट एण्ड स्पोट्र्स एकेडमी में शनिवार को सीकर जिला ताईक्वाण्डो संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाडि़यों ने जीत के जमकर दमखाम दिखाया। प्रतियोगिता में नो गोल्ड, छह सिल्वर व दो कांस्य पदक के साथ यूरो इंटरनेशनल स्कूल ने ओवर ऑल चैम्पियनशिप जीती। ओरियंटल मार्शल आर्ट एण्ड स्पोट्र्स एकेडमी ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर व दो कांस्य पदक के साथ रनर अप रहीं। इसी प्रकार आधारशिला स्कूल दो गोल्ड, दो सिल्वर व एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सीकर जिला ताईक्वाण्डो संघ के सचिव महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व राजस्थान ताईक्वाण्डो संघ के तत्वावधान में येलो बेल्ट टैस्ट का आयोजन हुआ। येलो बेल्ट टैस्ट में उत्तीर्ण व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडिय़ों को 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जंयती के उपलक्ष्य में घोषित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रमाण पत्र व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इन्होने निभाई भूमिका
प्रतियोगिता में भवानी सिंह, पुष्पेन्द्र गुर्जर, अनिल बिजारणियां, सुनील कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर व्याख्याता राकेश कुमार शर्मा, ताईक्वाण्डो प्रशिक्षक मेघा पारीक, पवन कंवर, अनिता बेनीवाल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
जिला स्तरीय सब जूनियर ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 25 किग्रा. से कम भार वर्ग में काव्यांशु गोल्ड व कृष्णा सिल्वर मेडल, 27 किग्रा. से कम भार वर्ग में ऋषभ चौधरी गोल्ड व चित्रांशु सिल्वर मेडल, 29 किग्रा. से कम भार वर्ग में पंकज जांगिड़ गोल्ड, पराग चौधरी सिल्वर, आदित्य सिंंह चौहान व हिमांशु भार्गव कांस्य पदक, ३2 किग्रा. से कम भार वर्ग में हर्षित कुमार गोल्ड, रेहान खान सिल्वर, रूद्धाक्ष व कबीर कांस्य पदक, ३5 किग्रा. से कम भार वर्ग में हिमांशु चौधरी गोल्ड, यागिक सिल्वर पदक जीता। वहीं कपिल सैन व रोहन मीणा कांस्य पदक, ३8 किग्रा. से कम भार वर्ग में दुष्यंत, प्रिंस भास्कर, दर्शिल जांगिड़ व राहुल यादव कांस्य पदक, ३2 किग्रा. से कम भार वर्ग में सर्वेश गोल्ड, अंशुल सिल्वर व कुणाल शर्मा कांस्य पदक, 44 किग्रा. से कम भार वर्ग में मोहित कुमार गोल्ड, प्रियांश सिल्वर व उत्कर्ष मोर ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 20 किग्रा. से कम भार वर्ग में वंशिका गोल्ड, 26 किग्रा. से कम भार वर्ग में याशिका गोल्ड, ३2 किग्रा. से कम भार वर्ग में माही माथुर गोल्ड व रोहिणी सिल्वर, ३5 किग्रा. से कम भार वर्ग में परी अग्रवाल गोल्ड व तनिष्का गौड़ सिल्वर, 41 किग्रा. से कम भार वर्ग में सादगी मित्तल गोल्ड व कीर्ति शर्मा सिल्वर मेडल व 47 किग्रा. से कम भार वर्ग में रियान्शी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।





No comments:
Post a Comment