रक्तिम तिवारी/अजमेर।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने नवां दीक्षान्त समारेाह कराने के लिए राजभवन को पत्र भेजा है। राजभवन की स्वीकृति मिलते ही सितम्बर अंत या अक्टूबर में समारोह कराया जाएगा। इसमें शोधार्थियों की डिग्रियां और टॉपर्स विद्यार्थियों को पदक बांटे जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 1 अगस्त को दीक्षान्त समारोह कराता है। इस बार बीती 21 जुलाई को तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली का निधन होने से राज्यपाल कल्याण सिंह ने दीक्षान्त समारोह स्थगित कर दिया था। जबकि विश्वविद्यालय की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। अब कार्यवाहक कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने दीक्षान्त समारोह कराने का फैसला किया है। इसको लेकर राजभवन को पत्र भी भेजा गया है।
फिर छपेंगे निमंत्रण पत्र
विश्वविद्यालय को नए सिरे से निमंत्रण पत्र छपवाने होंगे। पूर्व में प्रशासन ने 800 निमंत्रण पत्र छपवाए थे। लेकिन प्रो. श्रीमाली के निधन के चलते उनका इस्तेमाल नहीं हो सकता है। समारोह कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। राजभवन से समारोह की मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय कार्ड छपवाएगा। साथ ही इन्हें राजभवन, मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय और अन्य विभागों में भेजा जाएगा।
दिखेगी भारतीय परम्परा की झलक
दीक्षान्त समारोह में भारतीय परम्परा की झलक नजर आएगी। छात्रों को परम्परानुसार सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं को लाल किनारे वाली सफेद साड़ी पहननी जरूरी होगी। समारोह के लिए विश्वविद्यालय के एकेडेमिक पार्क में विशेष पांडाल बनाया जाएगा। बरसात को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
अब तक हुए दीक्षान्त समारोह और अतिथि
1997-98-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
1998-99-नानाजी देशमुख
2001-02-जस्टिस लक्ष्मणनन
2004-पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील (तब राज्यपाल) एवं मुरली मनोहर जोशी
2009-पूर्व विदेश मंत्री कर्ण सिंह एवं राज्पयाल एस. के. सिंह
2015-राज्यपाल कल्याण सिंह
2016-राज्यपाल कल्याण सिंह
2017-राज्यपाल कल्याण सिंह और कैलाश सत्यार्थी (नोबल पुरस्कार विजेता)
चुनाव में फैशन, टेक्नोलॉजी और स्टाइल की धूम
छात्रसंघ चुनाव में इन दिनों फैशन, टेक्नोलॉजी और स्टाइल की धूम मची हुई है। जहां लड़कियां जींस-टॉपर और खुली जीप-कार में बैठकर प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। वहीं लडक़े भी स्टाइलिश बाइक, महंगी गाडिय़ों, टी-शर्ट-जींस, सनग्लास के साथ घूमते दिख रहे हैं। दूसरे शहरों-गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्याशियों के साथ कमान संभाल रखी है।





No comments:
Post a Comment