Breaking News
recent

रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा, यहां मिल रहा सस्ता टिकट

नई दिल्ली। डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने आने वाले त्योहारी सीजन के लिए रेल टिकट की बुकिंग पर 10 फीसदी तक की छूट वाले ऑफर की घोषणा की। आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने वाले सभी उपयोगकर्ता मोबिक्विक ऐप से भुगतान करते समय इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। उपयोगकर्ता अपनी रेल ई-टिकट बुकिंग राशि पर तुरंत 10 फीसदी की छूट प्राप्त करने के लिए अपने सुपरकैश बैलेंस का उपयोग करने के पात्र होंगे। यह ऑफर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप और आईआरसीटीसी वेबसाइट दोनों ही जगह पर अलग-अलग मान्य है।

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से आया आकर्षक ऑफर

ऑफर के बारे में बताते हुए मोबिक्विक के सह-संस्थापक उपासना टाकू ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ हमारी पार्टनरशिप डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ लोगों को वॉलेट और डिजिटल मनी के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की ओर एक और कदम है। आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमारे 70 फीसदी रिपीट उपयोगकर्ता हैं जो हमारी सेवा बार बार प्रयोग करते हैं। फेस्टिव सीजन आने वाला है और लाखों लोग रेल टिकट बुक करेंगे, क्योंकि वे लंबे समय से अपने प्रियजनों से मिलने के लिए यात्रा का प्लान बना रहे हैं। यह ऑफर हमारे उपयोगकर्ताओं को अपने टिकट के लिए आसान और सुरक्षित रूप से भुगतान करने के साथ-साथ टिकट दर पर छूट भी उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें---

अनिल अंबानी के लिए नर्इ मुसीबत, अब दूरसंचार विभाग ने मांगा 3000 करोड़ रुपये का बिल

खुलासा: ग्रामीणों पर पड़ी नोटबंदी की तगड़ी मार, मजदूरी में सबसे ज्यादा मंदी

एक्सिस बैंक ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए पांच करोड़, चेक बाउंस और लेट-पे फीस भी माफ

अमरीका को पटखनी देने के लिए चीन ने बनाई यह रणनीति, बर्बाद हो जाएगा कारोबार

रक्षाबंधन की खरीदारी से महंगा हुआ सोना, ये रही 10 ग्राम की कीमत

अब अडानी की हुर्इ रुचि सोया, मात्र 300 करोड़ रुपए से हार गए बाबा रामदेव



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.