Breaking News
recent

चलती बस के लगाने पड़े ब्रेक, चालक की करतूत से सहम उठे यात्री, सुनकर उड़े होश

राजसमंद। वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने व नशे में वाहन न चलाने के लिए प्रशासन से लेकर सरकार लोगों की जागरुकता के लिए प्रयासरत हैं लेकिन, चालक नियमों को नजर अंदाज कर वाहन चलाने मे मशगुल रहते हैं। इससे न केवल खुद की जिंदगी दांव पर लगाते हैं, बल्कि कई बार यात्रियों की जान तक सांसत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला मौखमपुरा के पास रोडवेज बस में देखने को मिला। यात्रियों ने बस को रुकवाकर चालक पर नशे में चूर होने का आरोप लगाया है और राहत की सांस ली।

 

बस सवार लोगों की अटकी सांसे

उदयपुर रोडवेज बसस्टैंड से जयपुर के लिए बस रवाना हुई। बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में धुत रहने के कारण बस को लहराते हुए चला रहा था। सवारियों को ड्राइवर के नशे में होने का शक हुआ। इस पर जब चालक से बात करने पर लडख़ड़ाती जुबान से सवारियों से उलझ पड़ा। हादसे की आशंका को लेकर सवारियों की सांसे अटकी रही। इसके बाद सवारियों ने बस को राजसमंद के मौखमपुरा के पास रुकवा दिया।

 

दो घंटे देरी से पहुंची बस

जानकारी के अनुसार, चालक के नशे की हालत में होने के कारण उदयपुर से 8 बजे रवाना हुई बस, दोपहर 11 बजे तक मौखमपुरा ही पहुंच पाई। जबकि बस का मौखमपुरा पहुंचने का समय सुबह 10 बजे के आस-पास का था, ऐसे में सवारियों को खासी परेशानी हुुई।

 

सवारियों में डर का माहौल

सवारियों ने बताया कि ड्राइवर बस को पूरे रोड पर लहराता हुआ चला रहा था। इससे सवारियों को परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना का डर सताने लगा। जब उन्हें इस बात का पता चला कि ड्राइवर नशे में है तो मानो बस सवार लोगों के होश उड़ गए।

चालक के नशे में होने की सूचना मिली। इसके बाद डिपो से दूसरा ड्राइवर भेजकर बस को रवाना किया गया। बस रोडवेज में अनुबंध के आधार पर चल रही है, मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। राजेंद्र जैन, रोडवेज डिपो मैनेजर, राजसमंद।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.