Breaking News
recent

करुणानिधि की दर्दनाक हालत बयां कर रही है यह तस्वीर, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि लीवर में शिकायत और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य दिक्कतों को लेकर अभी यहां कावेरी अस्पताल में रहेंगे। उनके अस्पताल में रहने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 94 साल के वरिष्ठ राजनेता के बारे में जारी बयान में अस्पताल ने कहा, 'हालांकि, जिस स्थिति की वजह से करुणानिधि को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह स्थिर है।'

...यह है करुणानिधि की समस्या

अस्पताल के मुताबिक लेकिन उम्र संबंधी समस्याओं, सामान्य स्वास्थ्य में गिरावट व लीवर फंक्शन में शिकायत व हेमेटोलॉजिकल पैरामीटर्स में बदलाव की वजह से अस्पताल में उनकी अवधि को बढ़ाया जाना जरूरी हो गया। करुणानिधि को 28 जुलाई को रक्तचाप में गिरावट के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांच बार तमिलनाडु के सीएम रहे हैं करुणानिधि

करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 13 बार चुनाव लड़ा और कभी नहीं हारे। बयान में कहा गया है, 'उन्हें आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।' लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों के चलते वे सक्रिय राजनीति से थोड़े दूर ही हैं।

NOTA: चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुईं भाजपा-कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट ने भी उठाए सवाल

राहुल ने की मुलाकात

बयान में कहा गया, 'उन्हें 29 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत आई थी। लेकिन, उपचार का उन पर अच्छा असर हुआ और उनके महत्वपूर्ण संकेत धीरे-धीरे सामान्य हो गए।' इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने करुणानिधि से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। राहुल गांधी ने करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों व उनके बेटे व डीएमके नेता एम.के.स्टालिन से जानकारी ली। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनका हाल जाना था और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

NRC को लेकर मोदी सरकार के समर्थन में उतरे AAP नेता कुमार विश्वास, 'यह देश है धर्मशाला नहीं'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.