सवाईमाधोपुर. जिले में शुक्रवार को होने वाले छात्र संघ चुनावों के लिए कॉलेज प्रशासन ने भले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हो, लेकिन छात्र-छात्राओं का चुनाव के प्रति उत्साह कम ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में मतदान से पूर्व ही मतदाता प्रतिशत घट गया है। इसका कारण है सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा परिचय पत्र नहीं लेना।जिला मुख्यालय पर बुधवार देर शाम तक पचास प्रतिशत पहचान पत्र ही वितरित हो सके है जबकि गुरुवार को परिचय पत्र वितरण की अंतिम तिथि है।
ऐसे में इस बार चुनाव प्रतिशत कम रहने की संभावना है। इधर, पहचान पत्र लेने के प्रति विद्यार्थियों के रूचि नहीं दिखाने से प्रत्याशी चिंतित नजर आ रहे है। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से कॉलेजों में गुरुवार को दोपहर दो बजे तक परिचय पत्र बांटे जाएंगे। विभिन्न पदों के प्रत्याशी कॉलेज प्रशासन द्वारा वितरित किए गए पहचान पत्रों की जानकारी लेकर पहचान पत्र नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर उन्हें कॉलेज तक लाने का प्रयास कर रहे है। कॉलेजों में दिनभर यही दौर चला। चुनाव के दिन उन्हें किसी भी हाल में प्रवेश पत्र नहीं दिए जाएंगे।
मतदान से पहले ही घटा मतदान प्रतिशत पहचान पत्र लेने में छात्र-छात्रा नहीं दिखा रहे रूचि
यहां शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में कुल 5344 मतदाताओं में से करीब 2900 मतदाताओं ने परिचय पत्र प्राप्त किए।
लखपत मीणा, प्रोफेसर, पीजी कॉलेज कॉलेज
लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की पालना करें
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में जिला कलक्टर पीसी पवन व पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्रसंघ चुनावों को लेकर बैठक हुई। इसमें एसपी ने पीजी कॉलेज व गल्र्स कॉलेज के छात्र संघ प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की पालना करने के निर्देश दिए। एएसपी लक्ष्मणदास स्वामी ने बताया कि सभी छात्र चुनाव आचार संहिता की पालना करें। चुनाव के दौरान आपसी लड़ाई झगड़े नहीं करे। शांति से मतदान करें। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरलाल सिंह ,पुलिस उपाधीक्षक शहर सौरभ तिवारी, ग्रामीण सीओ वासुदेव सिंह, कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद शर्मा, मानटाउन के मुकेशचंद आदि आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment