Breaking News
recent

हिमालय की वादियों में यह काम करने के लिए घर से लापता हो गई सीकर की लड़की

सीकर. शेखावाटी में युवतियों के कदम गलत दिशा में उठ रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि युवतियां अपनों का भी विश्वास तोड़ रही हैं। शायद यही वजह है कि युवतियों माता-पिता को बिना बताए ही लापता हो रही हैं। महज एक सप्ताह में ही ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां घर से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई और फिर लौटी तो अपनी मर्जी से कहीं चले जाने की बात कहकर सबको चौंका दिया। एक मामले सीकर शहर का तो दूसरा झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी थाना इलाके का है।

 

READ : गलत काम करने से सास ने किया मना तो बहू हो गई तैयार, हर माह की कमाई 2 लाख रुपए

 

बौध धर्म सीखने गई हिमाचल
सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके से लापता हुई एक युवती को पुलिस हिमाचल से दस्तयाब कर लेकर आई है। युवती वहां हिमालय की वादियों में बौध धर्म का अध्ययन करने के लिए चली गई थी। उसके परिजनों ने उद्योग नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सीकर पुलिस के मुताबिक एक युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी।
उसने हिमाचल से परिजनों को फोन पर वहां होने की जानकारी दी। इससे पहले परिजनो ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसने इंटरनेट पर बौध धर्म के बारे में सर्च किया और फिर उसके संबंध में जानकारी लेने वहां चली गई। वहां पैसे खत्म हो गए तो परिजनों को सूचना दी।

gudhagoraji

युवती लापता होने के बाद मचा बवाल
गुढ़ागौडज़ी थाना इलाके की यह युवती लापता हुई तो कस्बे में बवाल मच गया। परिजन और पुलिस आमने-सामने हो गए। बेकाबू भीड़ ने गुढ़ागौडज़ी पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। थाने पर जमकर पत्थर बरसाए। थानेदार का सिर तक फोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल तक भिजवा दिया और बाद में पता चला कि लापता युवती जयपुर में है। पुलिस उसे दस्तयाब करके लाई और लापता होने की वजह पूछी तो जवाब मिला कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जयपुर गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को नारी निकेतन जयपुर भिजवा दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.