Breaking News
recent

सत्संग से होता है पापों का नाश

सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आलनपुर स्थित चमत्कार जैन मंदिर में रविवार को सुकुमालनंदी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धन-दौलत से भौतिक सुविधा तो मिल सकती है, लेकिन आत्मिक सुख नहीं मिल सकता है। सत्संग से ही पाप कटते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मा, परमात्मा और गुरु इन तीन पर विश्वास करोगे तो व्यक्ति का कल्याण हो सकता है। धर्म सभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी एवं ऐलक सुलोकनंदी भी विराजमान थे। चातुर्मास समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि नावां सिटी की किरण जैन द्वारा मंगलाचरण की संगीतमयी प्रस्तुति दी गई। इसके बाद चमत्कारजी परिसर में मुनिसंघ की निरंतराय आहारचर्या के पडग़ाहन की होड़ लग गई। इसी क्रम में नेमिनाथ सोशल ग्रुप के तत्वावधान में दिगम्बर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसियां में जिनेन्द्र भक्तों ने णमोकार महामंत्र का जाप, 48 दीपकों के साथ रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से भक्तामर स्त्रोत का पाठ कर भगवान आदिनाथ की आराधना की।


तीजमाता की शोभायात्रा आज
सवाईमाधोपुर. विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को बजरिया स्थित शिव मंदिर से जयपुर की तर्ज पर तीज माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट के महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा शिव मंदिर से शाम पांच बजे शुरू होगी जो मुख्य बाजार आदि विभिन्न मार्गों से होकर पुन: शिव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक दीयाकुमारी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा होंगी। अध्यक्षता नगर विकास न्यास चेयरमैन जगदीश अग्रवाल करेंगे।


भजन संध्या आज : त्रिनेत्र गणेश जागरण मण्डल एवं जय गणेश परिवार के तत्वावधान में सोमवार रात साढ़े आठ बजे आलनपुर सर्किल स्थित एक मैरिज गार्डन में मासिक भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा।

कुरीति उन्मूलन पर चर्चा
सवाईमाधोपुर. मीणा समाज सेवा संस्थान की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को मेघराज मीणा की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय पर हुई। कोषाध्यक्ष रामधन मीणा ने बताया कि बैठक में संस्थान की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की गई। साथ ही संस्थान कार्यालय निर्माण, छात्रावास सुविधा आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान महामंत्री सीएल मीणा, हनुमान मीणा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.