बूंदी. राज्य के पचास कॉलेजों के पांच सौ शिक्षकों और साढ़े नौ हजार छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग माइक्रोसाफ्ट के साथ मिलकर प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा। बूंदी भी इस योजना में शामिल है।
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ एमओयू किया है। जिसमें इस सत्र में राज्य के 50 सरकारी महाविद्यालयों के 500 संकाय सदस्यों और 9500 विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट स्पेशलिस्ट का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय बूंदी भी इसमें शामिल है। इसको लेकर को शिक्षा संकुल जयपुर में प्रशिक्षण भी हुआ है, जिसमें बूंदी वनस्पति शास्त्र सहायक आचार्य दिलीप कुमार राठौड़ शामिल हुए। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के कंप्यूटर दक्ष संकाय सदस्यों को पहले 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अगले माह सितम्बर 2018 में 100 विद्यार्थियों को 3 दिन का प्रशिक्षण राजकीय महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब में ही दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही ऑनलाइन टेस्ट होगा जिसमें उतीर्ण विद्यार्थियों को नि:शुल्क सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में अव्वल विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट स्पेशलिस्ट चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। वनस्पति शास्त्र सहायक आचार्य दिलीप कुमार राठौड़ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बूंदी के सभी नियमित विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन के लिए महाविद्यालय की ई-क्लास में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने से विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कम्प्यूटर प्रशिक्षण की महत्ती आवश्यकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को इस तरह की प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहिए। साथ ही दूसरे विद्यार्थियों को भी मोटीवेट कर कम्प्यूटर से जोडऩे के प्रयाए होने चाहिए।
फीस जमा करने की तिथि बढ़ाई
नैनवां. बीएजेएम महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के लिए पहली वरीयता सूची के विद्यार्थियों की प्रवेश फीस जमा कराने की तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों के परिचय पत्र जारी करने का कार्य 13 अगस्त से शुरू होगा।





No comments:
Post a Comment