Breaking News
recent

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचा प्रेमी जोड़ा, परिजन रोते-मनाते रहे


सिरोही. प्रेमी जोड़े ने गुरुवार को एसपी के सामने पेश होकर कहा कि हम एक-दूजे से बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों जीवनभर साथ रहेंगे। आप हमें सुरक्षा उपलब्ध कराओ। भनक लगते ही युवती के परिजन भी एसपी के दफ्तर पहुंच गए और रोते-बिलखते उसे मनाने की लाख कोशिश की लेकिन युवती नहीं मानी। उसने जब जीवनसाथी के साथ जाने की इच्छा जताई तो उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गर्ई। दरअसल, हाईकोर्ट ने युवक-युवती याचिका पर सिरोही पुलिस अधीक्षक को दोनों की सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे।
जिस पर प्रेमी युगल ने गुरुवार को सिरोही पहुंचकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। इधर, पता लगने पर युवती के परिजन भी एसपी ऑफिस पहुंच गए और युवक पर उनकी लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाने लगे। इस बात को लेकर एकबारगी तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एसपी दफ्तर के बाहर हो-हल्ला सुनकर पुलिसकर्मी और अधिकारी बाहर आए और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
जानकारी के अनुसार रेवदर थाना क्षेत्र मारोल निवासी एक युवक ने सनवाड़ा आर (अनादरा) निवासी युवती से २५ जुलाई को प्रेम विवाह कर लिया था। इधर, युवती के पिता ने अनादरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। लेकिन इस बीच ३० जुलाई को युवक-युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने के
आदेश दिए।
पुलिस ने दर्ज
किए बयान
युवती की अनादरा थाने में गुमशुदगी दर्ज होने से जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने युवती के बयान लिए। जिसमें युवती ने प्रेम विवाह के दस्तावेज पेश करते हुए जीवनसाथी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की।
रो-रो कर मां बेसुध
परिजनों ने बेटी को साथ चलने के लिए मान-मन्नौवल भी की। इस दौरान युवती की मां तो बार-बार रो रही थी। परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा से भी मिले और युवती को उनके साथ भेजने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने बालिग युवती के मर्जी से शादी करने व हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मना कर दिया। वहीं परिजनों को कानून की पालना की हिदायत दी। इस दौरान जब युवती ने परिजनों के साथ चलने से मना कर दिया तो मां रो-रो कर बेसुध होकर नीचे गिर गई। जिस पर साथ आए परिजनों ने उसे संभाला।
&युवती ने प्रेम विवाह कर अपने जीवन साथी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर युवक-युवती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
-पन्नालाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.