Breaking News
recent

इस साल छात्रसंघ चुनावों को लेकर नहीं है किसी है उत्साह, कुछ ऐसा है अलवर के कॉलेजों का माहौल

अलवर. छात्रसंघ चुनाव नजदीक हैं लेकिन इस वर्ष मतदाताओं में उत्साह नहीं है। जिला मुख्यालय स्थित कॉलेजों में इस बार पिछले वर्ष से भी कम उत्साह है। इस बार के छात्रसंघ चुनावों में प्रत्याशी भी लगभग तय हो चुके हैं। इस वर्ष मतदाता चुनावों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विद्यार्थियों प्रचार करने का उत्साह भी नहीं है। पिछले वर्ष जहां महाविद्यालयों में एक माह पहले ही चुनावी शोर शुरु हो गया था। विद्यार्थी छात्रसंघ प्रत्याशियों के काफिले के साथ नजर आ रहे थे, छात्राओं में भी अलग ही उत्साह दिख रहा था, लेकिन इस वर्ष अभी तक महाविद्यालय परिसर सूने पड़े हैं। पिछले वर्ष मतदान भले ही कम हुआ था, लेकिन मतदाताओं में जोश साफ नजर आ रहा था।

पिछले वर्ष भी कम मतदान

राजकीय महाविद्यालयों में गत वर्ष भी कम मतदान हुआ था। पिछली बार जिला मुख्यालय पर सबसे अधिक मतदान राजर्षि महाविद्यालय में 47.72 प्रतिशत हुआ था। सबसे कम मतदान गौरी देवी महिला महाविद्यालय में 22.49 प्रतिशत ही था। इस बार मतदाताओं में उत्साह की कमी को देखते हुए इस बार भी मतदान प्रतिशत कम रहने की संभावना है।

कॉलेजों में ही नहीं आ रहे विद्यार्थी

पिछले साल तक जहां विद्यार्थी छात्रसंघ चुनावों की रौनक देखने के बहाने कॉलेजों में आया करते थे, लेकिन इस बार तो विद्यार्थी कॉलेजों में ही नहीं आ रहे हैं। इस बार सोशल मीडिया पर भी चुनावी प्रचार नहीं किया जा रहा है। छात्रसंघ चुनावों से पूर्व विद्यार्थियों में अलग ही रंग दिखता है जो इस बार कहीं नजर नहीं आ रहा है।

पिछले वर्ष इतना हुआ था मतदान

महाविद्यालय मतदाता मतदान मतदान प्रतिशत
बाबू शोभाराम महाविद्यालय 4785 1422 29.71
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय 2256 805 35.68
राजर्षि महाविद्यालय 4124 1968 47.72
गौरी देवी महाविद्यालय 5356 1205 22.49
विधि महाविद्यालय 280 170 61.00
राजकीय महाविद्यालय, राजगढ 3787 1120 29.57
राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ 1174 312 29.58
राजकीय महाविद्यालय, थानागाजी 1178 795 67.48
राजकीय महाविद्यालय, तिजारा 349 312 89.03
राजकीय महाविद्यालय, गोविंदगढ 1084 489 45.11
राजकीय महाविद्यालय, बीबीरानी 1454 735 50.55

Read More : जिले के राजकीय महाविद्यालयों में छात्र संगठन हुए सक्रिय, चुनाव को लेकर छात्रों में नहीं उत्साह



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.