Breaking News
recent

शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

मंदिरों में सुबह से ही शुरू हो गए अभिषेक
प्रतापगढ़. श्रावण मास का तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों की भीड़ रही, वैसे तो पूरे सावन माह में भगवान शिव की पूजा-आराधना की जाती है। लेकिन सावन का सोमवार विशेष महत्व रखता है। शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। वहीं जिले के कई मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में कावंडियों ने गंगाजल चढ़ाया। शहर के दीपेश्वर मंदिर सहित कई शिवालयों में लोग सुबह से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
गौरी सोमनाथ महादेव चेनकुंड पर प्रात: काल में ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे माह होने वाले रुद्राभिषेक प्रात: 9 से 11 बजे तक आयोजन किया गया। शाम को आरती का आयोजन हुआ। गौरी सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को गौरी सोमनाथ महादेव मंदिर पर 1 किलो चांदी का मुखड़ा अर्पण किया जाएगा। सात सौ ग्राम चांदी की जलाधारी धारण कराई जाएगी।
महादेव के किए अभिषेक
बंबोरी
सावन सोमवार के अवसर पर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिनभर अभिषेक किए। इस दौरान ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने पंडित अशोक कुमार आमेटा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की।श्री गार्डन में श्रद्धालु आनंद लेते नजर आए।
वनपुरा
भावगढ़ से गौतमेश्वर महादेव के लिए निकली सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें बम बोल बम बोल भजनों पर थिरकते हुए गुजरे। वनपुरा, कोदीनेरा, पडुनी, रिछा, नौगांवा से अरनोद होते हुए पहुंचे। गौतमेश्वर महादेव में महादेव का जलाभिषेक किया गया। वनपुरा गांव मे लगे राम रसोडा पर भी कावडिय़ों के लिए व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.