Breaking News
recent

लापरवाह कार्मिक को हटाया, बनने लगे प्रमाण पत्र

सलूंबर . जयसमंद उपतहसील कार्यालय के समय पर नहीं खुलने के मामले में जिला और उपखंड प्रशासन के हरकत में आने के बाद गुरुवार दोहपर 2 बजे कार्यालय खुला। अभ्यर्थियों ने सराड़ा पहुंचकर पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षक की मदद से जमाबन्दी नकल निकलवाकर विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र प्राप्त किए। उपखंड अधिकारी ने उपतहसील पर कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर जिला प्रशासन को भेज है।


राजस्थान पत्रिका में बुधवार के अंक में 'अकेला कार्मिक है राजा मनमर्जी से खुलता है दरबारÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। उपतहसील में नियुक्त अतरिक्त कार्यालय कानूनगो कर्मचारी मनोहरसिंह भाटी के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह ने जांचकर आरोप पत्र तैयार करवाया। पत्र को जिला कार्यालय में भेज दिया है। तहसीलदार डायालाल डामोर ने एक आदेश जारी कर अतरिक्त कार्यालय कानूनगो देवीलाल सेवक को जयसमंद उपतहसील में नियुक्त कर दिया है।


खुला कार्यालय
गुरुवार को जिला कलक्टर के निर्देश के बाद दोपहर दो बजे 23 पंचायतों का उपतहसील कार्यालय खुला। रिट में चयन होने वाले अभ्यार्थियों को 25 अगस्त से पहले जमाबन्दी नकल मिलनी शुरू हो गई।


पटवारी व निरीक्षक को बुलाया
उपखंड अधिकारी अंशुलसिंह ने विशेष मूल निवास बनाने के लिए उपखंड के सराड़ा व सेमारी दोनों तहसील के सभी पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षक को प्रमाण पत्र की जमाबंदी पर हस्ताक्षर करवाने के लिए सराड़ा तहसील कार्यालय में बुलाया। जिससे सैकड़ों अभ्यार्थियों के आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए गए। सराड़ा तहसील कार्यालय में देर रात तक उपखंड अधिकारी ने बैठकर सैकड़ों अभ्यार्थियों को विशेष मूल निवास जारी किए।


यह था मामला
जयसमंद उपतहसील पर नियुक्त अतरिक्त कार्यालय कानूनगो अधिकारी सप्ताह में दो बार अपनी मर्जी के अनुसार उपतहसील कार्यालय खोलता। जिससे सेमाल, नईझर, अदवास, जावद, केवड़ा, ओडा, अमरपुरा, पलोदडा, पिलादर, झाड़ोल, श्यामपुरा, वीरपुरा, गातोड़ सहित कई ग्राम पंचायतों के सैकड़ों अभ्यर्थी जमाबंदी नकल के लिए परेशान हो रहे थे।


...........
& जिला कलक्टर के निर्देश पर लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र जिला कार्यालय को भेज दिया। अब नियमित रूप से आमजन के राजस्व के कार्य में परेशानियां नहीं होगी। कलक्टर के निर्देशानुसार लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अंशुलसिंह, उपखंड अधिकारी, सराड़ा
& मनोहरसिंह भाटी को अग्रिम कार्यवाही तक जयसमंद से हटा दिया गया। अब भाटी को सराड़ा कार्यालय पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। देवीलाल सेवक को जयसमंद नियुक्त कर दिया है। कार्यालय नियमित खुला रहेगा।
डायालाल डामोर, तहसीलदार, सराड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.