Breaking News
recent

तमिलनाडु में मैच दर्शक जयपुर में , करोड़ों का सट्टा

 


जयपुर

आईपीएल मैचों में हजारों करोड़ के सट्टे की खबरें आई थी और लेकिन अब स्थानीय स्तर पर होने वाले मैचों पर भी सट्टा शुरू हो गया है इसमें दूसरे राज्यों में हो रहे मैच भी है जिनको लेकर बुकी और प्लेयर दोनों सक्रिय हैं। ऐसा ही मामला आया है जयपुर में। जिसमें तमिलनाडु लीग में रहे मैचों पर करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा था।

जयपुर भांकरोटा थाना पुलिस ने शुक्रवार को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के टी-२० मैच पर सट्टा लगवाते एक सटोरिए को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से पांच मोबाइल हैंडसेट, एलईडी, लैपटॉप, हिसाब की पर्चियां जब्त की हैं। पुलिस सटोरिए से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सिरसी रोड के हाथोज मोड़ पर स्थित अक्षत मिडोज रेजीडेंसी की एक विला में तमिलनाडु प्रीमियर लीग २०-२० क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलते सटोरिए विरेश सिंह राव (२७) निवासी विद्याधर नगर, उत्सव मैरिज गार्डन के पास, हाल सिरसी रोड के अक्षत मिडोज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ५ मोबाइल हैंडसैट, एक एलईडी रंगीन टीवी, एक लैपटॉप जिसके स्क्रीन पर तमिलनाडू प्रिमियम लीग २०-२० क्रिकेट सीरिज में चल रहे कराई कुडी कलाई टीम और मदुरई पैन्थर टीम के मैच पर लगाये जा रहे रुपयों का हिसाब लिखा हुआ था। इनके साथ एक लैपटॉप चार्जर, एक सेटटॉप बॉक्स, रिमोट, पांच मोबाइल चार्जर, दो बाल पेन, चार रजिस्ट्रर, पूर्व में खेले गए सट्टे का लाखों का हिसाब मिला है। पुलिस सटोरिए के साथी की भी तलाश कर रही है।

भारत इग्लैंड मैच पर सट्टा

भारत इग्लैंड़ मैचों पर सट्टेबाजी, देर रात एसएचओ ने रेड डाली तीन लोगों को किया गिरफ्तार, लाइन लेकर कर रहे थे सट्टेबाजी जयपुर भारत और इंग्लैंड़ मैचों पर सट्टा लगा रहे सटोरियों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के बाद एसएचओ ने ही वैशाली नगर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। वैशाली नगर पुलिस के अनुसार दो अगस्त की रात को हाईट्स टावर क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट में यह कार्रवाई की गई। हाईट्स में फ्लैट्स नंबर 504 में इस सट्टेबाजी के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि वहां पर तीन सटोरिये आॅन लाइन सट्टा खिला रहे हैं। वे भारत और इंग्लैंड़ के मैच पर सट्टा खिला रहे थे। वैशाली नगर पुलिस ने मौके से कुछ फोन, उपकरण और कुछ कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने इस आरोप में संदीप, कमल और रणजीत को अरेस्ट किया है। पुलिस को भी इस बारे में पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि वे आॅन लाइन सट्टेबाजी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.