Breaking News
recent

मुख्यमंत्री के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री की नजर, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की दो दिवसीय बीकानेर यात्रा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी बीकानेर की ओर रुख कर लिया है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी २२ अगस्त को शहर के विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे। बंगलानगर स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही वे जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे।

 

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीकानेर आने के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में संभावित दावेदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वे भीड़ के बहाने अपनी दावेदारी नेताओं के समक्ष पेश करेंगे। श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र के बज्जू तहसील मुख्यालय पर प्रस्तावित किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी आदि शामिल होंगे। सुबह ग्यारह बजे होने वाले इस कार्यक्रम के बीच बज्जू में विधायक निधी कोष से विश्नोई धर्मशाला में नवनिर्मित पांच डिलक्स रूम का उद्घाटन भी वरिष्ठ नेता करेंगे।

 

दो दिन रही थीं सीएम
मुख्यमंत्री राजे २७ और २८ जुलाई को बीकानेर में रही थीं। इस दौरान उन्होंने शहर में पिछले वर्षों में हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा पूर्व और पश्चिम के पदाधिकारियों की बैठक ली थी। मुख्यमंत्री ने देशनोक स्थित करणीमाता के पैनोरमा म्यूजियम का उद्घाटन भी किया। इसके बाद से ही कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाना शुरू कर दिया था। कांग्रेस नेता भी अब बीकानेर में अपनी छाप छोडऩे की कोशिश करेंगे।

 


व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी
बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल व्याख्याता और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की गुरुवार को डीपीसी से पदोन्नति के आदेश जारी किए। निदेशालय मुख्यालय पर व्याख्याता पदों की डीपीसी की गई। वहीं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की मण्डल स्तर पर डीपीसी की गई।
निदेशालय के अनुसार व्याख्याताओं के ४५६ पदों पर गुरुवार को पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। वहीं राज्य के हर मंडल पर द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति के बाद ५०० शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.