श्रीगंगानगर.
नगर विकास न्यास के अधिकारियेां के समक्ष सोमवार रात ठेकेदार के कारीगरों ने जब रिहर्सल के लिए इस पोल पर लगे रिमोट कंट्रोल से जांचा तो बटन दबाते ही यह तिरंगा एक सौ से अधिक फीट पर ऊंचा पहुंचा और लहराने लगा। इस पल को देखकर लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस तिरंगा स्थल के आसपास दो और पोल लगाए गए है, हाई लेवल लाइट की रोशनी जैसे ही तिरंगे पर दिखाई तो यह जगमग हो उठा। इस पोल के पास हाईमास्ट लाइट के लिए अलग से पोल रखा हुआ है। न्यास अधिकारियों का कहना है कि रिमोर्ट सिस्टम से तिरंगे को फहराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
फव्वारे की हालत खराब
भारत माता चौक पर फवारा सिस्टम खराब हो गया है। वहां रखरखाव नहीं होने के कारण यूआईटी और नगर परिषद एक दूसरे को अधिकृत बताकर पल्ला झाड़ रही है। इस चौक से सटे पेटेंट टैँक स्थल के आगे लगे फव्वारे भी बंद पड़े है। काफी दिनों से पानी भी नहीं बदला गया है। इस कारण दोनों फव्वारे सिस्टम को दुरुस्त कराने के लिए किसी ने रुचि नहीं ली है। वहां लगे पौधे भी सार संभाल नहीं होने के कारण मुरझाए पड़े है। इस संबंध में परिषद अधिकारियों का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस पर इन दोनेां फव्वारों को दुरुस्त कराया जाएगा।
नगर विकास न्यास प्रशासन ने करीब बारह लाख रुपए की लागत से सुखाडि़या सर्किल भारत माता चौक पर १११ फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया है, इसका विधिवत शुभारंभ मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे किया जाएगा। यह ध्वज रात को आमजन को दिखाई दे, इसके लिए ध्वज के लिए बनाए गए पोल के आसपास दो और पोल चार-चार सौ वॉट की लाइटिंग के लिए स्थापित किए जा रहे हैं।
सेामवार को पोल लगाने के लिए ठेकेदार के कारीगर जुटे हुए थे। न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज शहर की आन बान का भी प्रतीक बने, इसके लिए इस चौक पर स्थापित किया जा रहा है। इससे प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा कायम हो सके। मंगलवार को मानव शंृखला से पहले इस चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा।





No comments:
Post a Comment