Breaking News
recent

बम-बम भोले की गूंज, जगह-जगह किया स्वागत

चूपना चुपना गांव में संस्कृति संवर्धन मंडल की ओर से रविवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। जो गांव से होते हुए गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।जहां महादेव का अभिषेक किया गया।
कावड़ यात्रा रविवार सुबह गांव स्थित महावीर मंदिर से शुरू हुई। जिसमें 51 कावडि़ए चल रहे थे। कावड़ के साथ भोलेनाथ, हनुमान व जोगणियां की सजीव झांकी सजाई गई।
कावड़ यात्रा डीजे व ढोल के साथ निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा चूपना, फरेडी, नौगावां, अरनोद होते हुए गौतमेश्वर पहुंची। जहां अभिषेक किया गया। गांवों में श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
पीपलखूंट पीपलखूंट से कावड़ यात्रा निकाली गई।जो गौतमेश्वर महादेव पहुंची। यहां अभिषेक किया गया। पीपलखूंट आदेश्वर महादेव से कावड़ यात्र निकाली गई।जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गौतमेश्वर पहुंची। कड़बलिया मोड पर स्वागत किया गया। इस दौरान तोलाचंद कलाल, दुर्गेश लोहार, राजेंद्र परमार, राजकुमार कलाल, चाहत जैन, तेजपाल कलाल, आशीष मीणा, लोकेश मीणा, समर जैन, विनोद नागर आदि ने स्वागत किया।

 

सगसजी बावजी का जन्मोत्सव आज से
धरियावद कस्बे के दाता दिनेश्वर मंदिर पर सात दिवसीय सगसजी बावजी जन्मोत्सव को लेकर दाता मंदिर कमेटी द्वारा तैयारी बैठक के साथ जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।सोमवार को ओम नमो शिवाय के जाप्य के साथ सात दिवसीय जन्मोत्सव की शुरूआत होगी। मंदिर कमेटी के पवन कोठारी के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मंदिर में वैदिक मंत्रोचार हवन के बीच एकलिंगनाथ की आराधना के बीच ओम नमो शिवाय का जाप्य किया जाएंगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार सांय 7 बजे मंदिर परिसर मेंं श्रीराम सत्संग मंडल अध्यक्ष रामचंद्र टेलर एवं आनंदीलाल शर्मा के सान्निध्य में रामभक्तों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



सहायक निर्वाचक अधिकारी शक्तावत ने किया केन्द्रों का औचक निरीक्षण
धरियावद निर्वाचन विभाग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को धरियावद ब्लॉक के मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। जिसमें केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की टीम द्वारा नाम जोडने हटाने संबंधी प्रक्रिया की गई। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेन्ट भी मतदान केन्द्रों पर बैठ मतदाता सूची कार्यो में विभागीय बीएलओ की मदद करते दिखाई दिए।दोपहर को सहायक निर्वाचक अधिकारी भीमसिंह शक्तावत ने मांडवी, वजपुरा, उंडावेला सहित एक दर्जन से अधिक केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धरियावद कस्बे के 10 मतदान केन्द्रों पर वीवीपेट मशीन से बीएलओ विजयकुमार मेघवाल ने वीवीपेट मशीन से मतदान की जानकारी दीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.