जालोर. राज्य सरकार पर किसान हित की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए किसानों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने किसानों के हितों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता पर आक्रोश जताया गया। साथ ही कहा कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा। किसानों का कहना था कि सरकार की उपेक्षा की नीति से किसानों की हालत खराब है।
कलक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जालोर जिला पानी के संकट से जूझ रहा है और इस साल बारिश भी बहुत कम हुई है।ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए हर साल पर्याप्त पानी मिलना चाहिए। इसके अलावा ज्ञापन में जवाई बांध पुनर्भरण योजना की क्रियान्विति, जवाई कमांड एरिया का विस्तार, माही परियोजना की क्रियान्विति, जवाई बांध को पूरा भरने की बजाय एक गेज पर निर्धारित मात्रा में पानी को छोडऩे की मांग की गई। किसानों ने बताया कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध करेंगे।
भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री रतनसिंह कानीवाड़ा ने कहा कि जवाई बांध पुनर्भरण प्रोजेक्ट जिले के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इस पर काम नहीं के बराबर हो रहा है। इसी तरह माही प्रोजेक्ट भी केवल कागजी स्तर पर चल रहा है।इन दोनों ही प्रोजेक्ट पर जालोर के किसानों के हित के लिए तेज गति से काम होना चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकारी उदासीनता से ऐसा नहीं हो पा रहा है।
धरना स्थल पर प्रदेशाध्यक्ष मगाराम चौधरी, गणेशाराम चौधरी, पीराराम धायल, भंवरसिंह देवड़ा, अमरसिंह सामुजा, सताराम, विक्रमसिंह वादनवाड़ी, सवदाराम, सवाराम पुरोहित, छोगाराम, भाखराराम महावीरसिंह समेत जिलेभर से आए बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान सम्मेलन को लेकर किया दौरा
भीनमाल . राजस्थान किसान संघर्ष समित के बैनर तले शुक्रवार को शहर के माघ चौक पर हो रहे किसान सम्मेलन की तैैयारियों जोर-शोर से चल रही है। किसान नेताओं ने बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। समिति के संयोजक विक्रमसिंह पूनासा ने बताया कि तहसील अध्यक्ष ईश्वरसिंह पूनासा व हरीराम विश्नोई ने दासपां, जुंजाणी, कावतरा, नरता, कुशलापुरा, भागलसेप्टा, नासोली, सरथला, कोरा, नवापुरा, तहसील संगठन मंत्री भगवानसिंह व बागोड़ा तहसील अध्यक्ष मोड़ाराम देवासी ने कुका, मेड़ा, वाड़ाभाड़वी, नरसाणा, बागोड़ा, धुंबडिया, कालेटी, दामण, मिण्डावास, लूणावास, जेतू, बागोड़ा तहसील अध्यक्ष भगवानाराम विश्नोई ने गांवड़ी, भालनी, बाली, लाखनी, मोरसीम, चैनपुरा, खारुआ, जसवंतपुरा तहसील अध्यक्ष दूदाराम चौधरी सीकवाड़ा व जवानसिंह नून झाक, बूगांव, तातोल, चांदुर, तवाव, लूर, बासड़ाधनजी, गोला व सीकवाड़ा का दौरा कर अधिकाधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया।
जनसम्पर्क किया
रानीवाड़ा. राजस्थान किसान संघर्ष समिति का महापड़ाव भीनमाल में 31 अगस्त को होगा। इसके लिएतहसील अध्यक्ष दीपाराम विश्नोई ने गावों में जनसम्पर्क किया। बडग़ांव, वगतापुरा, जाखडी, धानेल, मैत्रीवाड़ा, हर्षवाड़ा सहित विभिन्न गावों में घर घर जाकर पीले चावल दिए गए। उपाध्यक्ष जवानाराम पाल, किरन सांतरू, अखुभा दरबार, तलसा भाई चौधरी, प्रवीण पुरोहित, भेराराम भील, लकमाराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment