उदयपुर . गोवद्र्धनविलास थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 आई ब्लॉक में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार शर्मा पर हमला करने वाले आरोपी का पांच दिन बाद भी पता नहीं लगा। पुलिस ने पहचान के लिए रविवार को हमलावर को स्केच जारी कर सार्वजनिक किया है। इसके अलावा अभियंता के घर के आसपास से लेकर पूरे क्षेत्र के तीन सौ से अधिक मकानों में रहने वाले लोगों व किराएदारों की तस्दीक की।
अधिशासी अभियंता शर्मा के मकान पर मंगलवार रात को एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया था। हमले से पहले उसने मकान पर डोरबेल बजाई, अभियंता की पत्नी चेतना के बाहर आते ही युवक ने उन्हें हाथ से धक्का दिया। इस बीच, अभियंता दौडकऱ पहुंचे तो आरोपी ने उन पर चाकू से मुंह पर वार कर दिए। ललाट, नाक व होंठ के निचले हिस्से पर वार के दौरान चाकू का नुकीला हिस्सा टूट कर अभियंता के जख्म ही रह गया जिसे एमबी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने बाहर निकाला। दम्पती से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हमलावर को पकडऩे के लिए अभियंता ने उसके पांव पकड़ लिए थे, छुड़वाने के लिए अभियंता के उसने मुंह पर ही वार कर दिया।
READ MORE : बेटी की शादी के सिलसिले में मुकेश अम्बानी आए उदयपुर, फिर पहुंचे श्रीनाथजी के दर्शन करने, देखें वीडियो
स्केच बनवाकर किया सार्वजनिक
दम्पती ने बताया कि हमलावर लम्बा कद का युवक होकर पतला दुबला था। उसने टी-शर्ट पहन रखी थी। घटना के बाद इतनी हड़बड़ाहट हुई कि वे उसका सही तरीके से चेहरा नहीं देख पाए। पुलिस ने उनके बताए हुलिये के आधार पर हमलावर का स्केच बनवाया। पुलिस ने इस चेहरे को पुराने चालानशुदा अपराधियों के साथ ही कई लोगों को दिखाए लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाए।
तीन सौ से अधिक मकानों में तस्दीक
पुलिस का कहना है कि हमलावर पैदल ही आया था तथा उसने सब्जी वाले चाकू से ही वार किए थे। आरोपी के आसपास को ही होने की आशंका में पुलिस ने अभियंता के घर के अलावा गोवद्र्धनविलास क्षेत्र में करीब तीन सौ मकानों में रहने वाले लोगों व किराएदारों से तस्दीक की। एक-एक मकानों में तस्दीक से एकाएक पुलिस भी सकते में आ गई।





No comments:
Post a Comment