Breaking News
recent

घर पर जब भी मिला मौका इस ससुर ने किया अपनी बहू का रेप

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं में रिश्तों का शर्मसार करने देने वाला एक मामला सामने आया है। झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाने में एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि 16 नवम्बर 2106 में केहरपुरा कला हुआ था। उसने बताया कि पति नौकरी की तैयारी करने के लिए जयपुर चला गया। आरोप है कि मार्च 2017 में ससुर आनंद ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर घर से निकालने की धमकी दी। दाम्पत्य जीवन को बचाने के लिए चुप रही। पीडि़ता ने बताया कि एक दिन फिर सास व पति किसी काम से बाहर गए थे।मौका देखकर आरोपित ने दुष्कर्म किया।पीहर पहुंचकर भाई व भाभी को इस बारे में बताया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास पर पांच वर्ष का कारावास

झुंझुनूं. सात वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास करने पर न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश नीरजा दाधीच ने फूलसिंह निवासी नालपुर को न्यायालय पांच वर्ष के कठोर कारावास सुनाया है। वहीं पीडि़ता के पिता से मारपीट करने वाले मनफूल सिंह निवासी नालपुर को न्यायालय ने तुरंत कारावास के दण्ड से दण्डित न करते हुए उसे परीविक्षा अधिनियम की शर्तों पर लाभ देकर उसे रिहा कर दिया।

मामले के अनुसार चार मार्च 2013 को परिवादी कृष्ण कुमार ने खेतड़ी थाना पर एक रिपोर्ट दी कि एक मार्च 2013 शाम सात वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पिछे से फूलसिंह शराब के नशे में उसकी नाबालिग पुत्री को गोद में उठाकर ले गया व दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मां दौड़ कर पहुंची। अन्य लोगों के आने से फूलसिंह वहां से भाग गया। रिपोर्ट में बताया कि जब घटना की रिपोर्ट कराने परिवादी आया तो उसके पिछे-पिछे मनफूल सिंह आ गया व उसके साथ कोलिहान कोर्ट के सामने मारपीट की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.