Breaking News
recent

घुश्मेश्वर शिव मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

सवाईमाधोपुर. कस्बे में रविवार को घुश्मेश्वर शिव मंदिर में देर रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ रही। जयपुर, कोटा, अजमेर, रतलाम, नई दिल्ली से सैकड़ों यात्री बसों व ट्रेनों से यहां पहुंचे। टोंक जिला कलक्टर आरसी रेनवाल ने भी दोपहर को पूजा की। इसी प्रकार बामनवास, जयपुर, निवाई व टोंक से कांवड़ एवं पदयात्रियों के जत्थे आए। इस दौरान सांपों की झांकी भी सजाई गई। घुश्मेश्वर उद्यान व देवगिरी पर्वत पर पर्यटकों की भीड़ रही।


रूद्राभिषेक कार्यक्रम आज
शिवाड़. कस्बे में चल रहे श्रावण महोत्सव के अवसर पर रविवार को घुश्मेश्वर महादेव के पूजा अर्चना व दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की ओर से रूद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर भगवान घुश्मेश्वर की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की जाएगी । रात आठ बजे कालरा भवन में पारम्परिक जागरण होगा।

अग्र भागवत कथा में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, राज्य भर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर अग्रवाल समाज की ओर से अग्र भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य भर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कथा 31 अगस्त से शुरू होगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संयोजक व जिलाध्यक्ष हेमन्त गर्ग ने बताया कि कथा में राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री गोपाल शरण गर्ग, अग्र कथा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. बनवारीलाल नाटिया, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल भाग लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग ने बताया कि कथा मर्मज्ञ आचार्य नर्मदा शंकर कथा वाचन करेंगे। सभी कार्यक्रम आलनपुर स्थित बंशी गार्डन में संपन्न होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए समितियों का निर्माण कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रमिकों का प्रदर्शन 30 को
सवाईमाधोपुर. एटक की जिला शाखा के तत्वावधान में 30 अगस्त को श्रमिकों की मांगों व समस्याओं को लेकर 30 अगस्त को श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन करने व सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.