-उर्दू में मुहर लगी हुई थी
पदमपुर (श्रीगंगानगर).
जिले के पदमपुर कस्बे के गांव 19 बीबी के खेत से रविवार सुबह गुब्बारों से बंधा एक पाकिस्तान का झंडा मिला है। इस पर उर्दू भाषा में मुहर लगी हुई है। इस झंडे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है लेकिन यह झंडा यहां तक किस तरह पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों व इंटेजीजेंस के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Read more : 47 वर्ष बाद भी शहीद स्मारक और दुर्गा मंदिर अंधेरे में...
थानाधिकारी रामेश्वर बिश्नोई ने बताया कि गांव 19 बीबी के रहने वाले राजेन्द्र पुत्र बनवारी लाल ने बताया कि वह रविवार सुबह 7 बजे किन्नू के बाग में गया था। जहां उसने देखा कि गैस के गुब्बारों से लिपटा पाकिस्तान का झंडा उनके खेत में पड़ा था। उसने ग्रामीणों को एकत्रित कर घटना की जानकारी दी। इससे वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुब्बारे लगे झंडे को जब्त कर लिया है। इस संबंध में इंटेलीजेंस व पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
Read more : पोषाहार में कमीशन का मामला : शिकायतों और ऑडियो क्लिप्स के बावजूद क्लीन चिट!
माना जा रहा है कि यह झंडा गैस के गुब्बारों की सहायता से उड़ता हुआ यहां तक पहुंचा है। जिसमें सात-आठ गैस के गुब्बारे झंडे के साथ बंधे हुए हैं। उनमें गैस खत्म हुई तो झंडा नीचे आ गिरा। इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं और इसकी बारीकी से जांच चल रही है। इसमें आपत्तिजनक सामग्री या संदेश नहीं मिला है। झंडे पर जश्न आजादी मुबारक की मुहर लगी है। जिस पर आजम बरफ डीलर आरिफ वाला रोड बहावल नगर, मोबाइल नंबर व पता लिखा हुआ है।
Read more : पहले चार वर्ष की राशि का हिसाब दो, फिर वार्षिक प्लान का अनुमोदन





No comments:
Post a Comment