वनमंत्री ने किया सर्किट हाउस का निरीक्षण
प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री की प्रतापगढ़ जिले की दो दिवसीय प्रस्तावित यात्रा को लेकर वन एवं पर्यावरण तथा युवा एवं खेल मामलात मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बुधवार को सर्किट हाउस का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। वन मंत्री ने सर्किट हाउस प्रतापगढ़ में जनसंवाद के दौरान आवश्यक व्यवस्था, आवास व्यवस्था के संबंध में जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को समय रहते आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने सर्किट हाउस के विभिन्न कमरों एवं परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, सहायक उपवन संरक्षक सुबोध राजपूत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, प्रतापगढ़ उपखण्ड अधिकारी वारसिंह, जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलक्टर ने किया सभास्थल का अवलोकन
मुख्यमंत्री की धरियावद में प्रस्तावित आम सभा स्थल पर की जा रही विभिन्न तैयारियों का जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा एवं क्षेत्रीय विधायक गौतमलाल मीणा ने बुधवार को निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय रहते पूर्ण करने को कहा। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज, प्रधान रूपलाल मीणा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
धरियावद मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा एवं आमसभा को लेकर जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक शिवराम मीना ने धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा के साथ बुधवार को धरियावद पहुंचे। जहां उन्होंने उदयपुर रोड स्थित मुख्यमंत्री के सभास्थल का दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर मेहरा ने सभा स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायला लिया।
सभास्थल पर मौजूद आलाअधिकारियों ने अधीनस्थ सम्बंधित विभाग को सभा स्थल का समतलीकरण करने, सभा स्थल से दूर तीन तरह की पार्किंग करने, सभा स्थल पर वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था, के अलावा पेयजल, बिजली जनरेटर, पंडाल बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा निर्देश।
विधायक मीणा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग अभियंता आरसी मीणा को गौरव रथ यात्रा मार्ग की सडको का निरीक्षण कर खस्तहाल सडकों की मरम्म्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा, आम सभा प्रभारी अजीतमल डोशी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह, प्रधान रूपलाल मीणा, महेशचंद्र शर्मा, केशूभाई आदि मौजूद थे। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर होने वाली आमसभा एवं रात्रि विश्राम के मद्धेनजर बुधवार को वनमंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर धरियावद से होकर गुजरे।





No comments:
Post a Comment