Breaking News
recent

बंद पड़े सेंटर में चोरी-छिपे करते हैं सोनोग्राफी

- गुजरात के चिकित्सक को काम करते पकड़ा, सोनोग्राफी मशीन सीज
जालोर. भीनमाल कस्बे में संचालित एक अस्पताल के बंद पड़े सेंटर में अवैध रूप से सोनोग्राफी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई में मशीन को सीज कर गुजरात के चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गाय।

jalore: ठेकेदार की कारस्तानी, अंकुडिए डाल चुरा रहे बिजली! https://goo.gl/j4XexN
जिला समन्वयक शंकर सुथार ने बताया कि भीनमाल में मुकेश बाफना संचालित लाइफ लाइन अस्पताल का रजिस्टर्ड चिकित्सक बाहर होने से सोनोग्राफी सेंटर बंद कर रखा था। गुरुवार को यहां अवैध रूप से सोनोग्राफी किए जाने की सूचना मिली, जिस पर छापा मारा गया। इस दौरान सेंटर में गुजरात का एक चिकित्सक सोनोग्राफी कर रहा था। यह चिकित्सक यहां रजिस्टर्ड नहीं होने से यह मामला पूरी तरह अवैध की श्रेणी में था। इस पर कार्रवाई करते हुए चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया तथा सोनोग्राफी सेंटर सीज कर लिया।
होटल में दर्ज किए बयान
उधर, देर शाम हुई इस कार्रवाई को लेकर हड़कम्प मचा रहा। अस्पताल में कार्रवाई के बाद आरोपितों को लेकर पूरी टीम कस्बे के एक होटल में गई। मशीन को सीज करने की कार्रवाई कर आरोपितों के बयान दर्ज किए। साथ ही आरोपित चिकित्सक के दस्तावेज जांचे गए।

शिविर में गर्भवती की जांच, किया टीकाकरण
जालोर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को चिकित्सा संस्थानों में शिविर लगाए गए।इस दौरान गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच कर टीकाकरण किया।चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती को प्रसव पूर्व जोखिम कम करने एवं गर्भ में पल रहे शिशु को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। समीपवर्ती सरूपुरा राजकीय प्राथमिक स्कूल में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई। डॉ रतनलाल मेघवाल, डीपीएम चरणसिंह, एएनएम पिंकी, सरोज, कमल गहलोत ने घरों में जाकर लोगों को प्रेरित किया। प्रभारी डॉ सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने 20 गर्भवती की जांच कर दवाइयां दी। एक महिला को बादनबाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लए रैफर किया।बीसीएमओ डॉ रतनलाल ने बताया कि ब्लॉक के चिकित्सा संस्थानों में 240 गर्भवती की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ.बीएल बिश्नोई के अनुसार प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाता है। गुरुवार को जिलेभर में 1661 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

jalore: रानीवाड़ा में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, पसर रही गंदगी https://goo.gl/9rmJrd
मोदरा. गर्भवती की जांच के लिए गुरुवार को आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया। प्रभारी डॉ. ऋषि कटेवा की देखरेख में किया गया। गर्भवती की जांच की गई। इस दौरान 15 महिलाओं का उपचार किया गया। मेलनर्स चम्पालाल सोलंकी, चिरंजीलाल महावर, लेब टेक्नीशियन गुडिया, फार्मासिस्ट जोशना प्रजापत, चंद्रा आदि उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.