Breaking News
recent

बड़े शॉपिंग उत्सव में मनोरंजन के साथ खरीदारी

बीकानेर. अंसल एपीआइ के संयुक्त तत्वावधान एवं राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में बीकानेर का सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर में शहर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए आ रहे हैं। ट्रेड फेयर का भारतीय जीवन बीमा निगम बीकानेर मंडल सह प्रायोजक है।

 

स्थानीय शार्दुल क्लब मैदान में १२ अगस्त तक चलने वाले मेगा ट्रेड फेयर में बुधवार को मौसम खुशनुमा होने से बीकानेर वासियों ने
परिवार सहित मनोरंजन के साथ खाने-पीने का लुत्फ लिया। साथ ही युवाओं और बच्चों ने झूलों का आनन्द लिया।
मेगा ट्रेड फेयर में पहली बार नए कलेवर में पूर्णतया वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर डोम में सैकड़ों स्टॉल्स लगाई गई हैं। इन स्टॉल्स में देशभर से आए व्यापारियों ने अपने विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए हैं।

 

मेगा फेयर में लोग प्रोपर्टी व आशियाने से संबंधित जरूरतें पूरी करने के लिए कॉलोनाइजर्स और बिल्डर्स की स्टॉल्स पर कई आकर्षक ऑफर्स की जानकारी लेते नजर आए। ट्रेड फेयर में म्यूचुअल फंड, शेयर टे्रडिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, पुस्तकें, फर्नीचर, गïृहसज्जा और एफएमसीजी उत्पाद के विभिन्न उत्पादों उपलब्ध हैं। साथ ही ऑटोमोबाइल के विशेष जोन में टू-व्हीलर व फोर व्हीलर की कम्पनियों की स्टॉल्स में लेटेस्ट मॉडल्स की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३, ७९७६१०३६१९ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 


कई तरह के झूले
फेयर परिसर के मनोरंजन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए रंग-बिरंगी लाईटों से सजे विशेष प्रकार रोमांच से भरपूर नए झूले आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इनमें रेंजर, ज्वाइंट व्हील, चांद-तारा, ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन ट्रेन, कटर पिल्लर, ट्रम्बलिंग, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माऊस, बोटिंग सहित कई झूले हैं।

 

फूड जोन में जायका
फेयर में फूड जोन में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है। शहरवासी चायनीज फूड, पंजाबी टेस्ट, मसाला डोसा, इडली-सांभर, पैस्ट्रीज, पैटीज, कचौरी, समोसा, भेलपूड़ी जैसे लजीज फास्टफूड का स्वाद ले रहे हैं। आइसक्रीम, ज्यूस, शेक की भी वैरायटी का पंसद अनुसार जायका लोग रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.