Breaking News
recent

नोरा फतेही की 'कमरियां' पर फिदा हुए फैंस, स्त्री मूवी के गाने में दिखाए बैले डांस के जलवे

मुंबई। नोरा फतेही के 'दिलबर दिलबर' सांग में डांस मूव्ज ने ऐसा कहर ढाया है कि अब उन्हें आइटम गर्ल के रूप में पेश किया जाने लगा है। सत्यमेव जयते के दिलबर सांग के बाद स्त्री मूवी में भी नोरा का आइटम डांस वायरल हो रहा है।

राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'स्त्री' में कमरियां टाइटल से सांग लांच किया गया है। हाल में जारी हुए इस गाने में नोरा बेहद हॉट लग रही हैं। यहां भी नोरा ने बैले डांस का तड़का लगाया है। गाना आते ही वायरल हो गया है।

 

स्त्री मूवी का आइटम सांग कमरियां को आस्था गिल, सचिन सांघी, जिगर सारिया और दिव्या कुमार ने आवाज दी है। गाने का संगीत सचिन—जिगर की जोड़ी ने दिया है। कमरियां गाना वायु ने लिखा है। आपको बता दें कि स्त्री मूवी एक हॉरर—कॉमेडी है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर लीड भूमिकाओं में हैै। कमरियां गाने से पहले 'मिलेगी—मिलेगी' सांग सामने आ चुका है।

Manmarziyan Movie Trailer: कॉमेडी, रोमांस का है जबरदस्त डोज, तापसी विक्की कौशल संग कर रही हैं इंटीमेट सीन्स

कमरियां सांग को लेकर नोरा बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि स्त्री जैसी मूवी का हिस्सा बनने से वह बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है कि दिलबर सांग के वायरल होने के ठीक बाद नोरा को सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'भारत' में भी शामिल किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस मूवी में भी उनके हिस्से में आइटम सांग ही आएगा। हालांकि सही जानकारी सामने आने में थोड़ा और समय लगेगा।

स्त्री मूवी 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि उनकी मूवी दर्शकों को पसंद आएगी। उनका मानना है कि बहुत कम देखा गया है कि हॉरर को कॉमेडी के रूप में पेश किया गया हो। फिल्म का यही नयापन दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

राजकुमार ने मजाक-मजाक में सुपरस्टार्स पर कसा तंज, कहा- 100 करोड़ कमाने के लिए नहीं करता फिल्में



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.