रायला।
सोमसियास गांव के एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बनेड़ा थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि सोमसियास निवासी हरजी (50)पुत्र अर्जुन गुर्जर गुरुवार को पशु चराने खेत पर गया था। जहां वह कृषि कार्य कर रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हरजी गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, पशु घर लौट गए जबकि हरजी घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे। परिजन रात में ही उसकी तलाश में जुट गए। सभी जगह तलाश किया आखिर देर रात खेत पर हरजी का शव मिला। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और रायला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुएं में गिरने से किसान की मौत
फूलियाकलां. थाना क्षेत्र के माताजी का खेड़ा गांव में शुक्रवार को कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि माताजी का खेड़ा मानक 40 पुत्र गिरधारी रायका अपरह्र तीन बजे खेत पर रखवाली करते समय नीलगाय को खेत से बाहर भगाने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवा फूलियाकलां राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
करंट से पांच गाय मरी
कोटड़ी .निकटवर्ती किशनगढ़ में विद्युत निगम की ओर से लाइन के तारों को समय पर नहीं बदलने से 5 गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष शकर लाल गुर्जर के नेतृत्व में लोग घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस के अनुसार कृषक भोजराज बैरवा की गाय बाड़े मे बंधी थी ।उस वक्त तार टूट कर गोवंश पर जा गिरा । जिससे पांच गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई । ।इस घटना की भोजराज बेरवा ने कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।





No comments:
Post a Comment