पाली। जिले के नाना थाना क्षेत्र के भीमाणा-तणी के निकट पुलिस मुठभेड़ के
दौरान डोडा पोस्त तस्कर बाड़मेर के माडपुरा निवासी खरताराम जाट द्वारा
खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामले में न्यायिक जांच शुरू हो गई
है। जांच अधिकारी व बाली एसडीएम डॉ. भास्कर विश्नोई इसकी जांच कर रहे
हैं।
जांच अधिकारी विश्नोई ने पत्रिका को बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान
भी लिए जाएंगे। इधर, सुमेरपुर थाने में रिमाण्ड पर चल रहे खरताराम के
साथी भजनलाल से पूछताछ जारी है। उसे पुलिस मेवाड़ लेकर गई, जहां से उसने
डोडा-पोस्त की खेप खरीदना बताया। इधर, बरामद दो गाडिय़ों की तस्दीक की जा
रही है। एक गाड़ी के कागजात जोधपुर के हैं।
परिवहन विभाग से इसकी हकीकत मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को
खरताराम व भजनलाल सहित चार जने दो गाडिय़ां लेकर एमपी से आ रहे थे। एक
गाड़ी में डोडा-पोस्त की खेप भरी हुई थी। पुलिस को भनक लगने पर नाकाबंदी
करवाई। इस बीच आरोपी फायरिंग कर भाग गए थे। रास्ते में उनकी गाडिय़ां
पंक्चर हो गई। पुलिस ने भजनलाल को गिरफ्तार कर दो गाडिय़ां जब्त की थी।
जबकि खरताराम पुलिस से घिर चुका था। इस दौरान खरताराम ने अपने देशी कट्टे
से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
ट्रैक्टर की चपेट से मोटरसाइकिल चालक की मौत
पाली। शहर के नया गांव के निकट सोमवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट से
मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी नगर निवासी
प्रमोद सिंह पुत्र भंवरसिंह मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। नया गांव के निकट
पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसको चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल
हो गया। उसे बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ
मामला दर्ज किया गया है।





No comments:
Post a Comment