Breaking News
recent

शिक्षिका के लिए खड्ढे से बचना पड़ा भारी, अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

जोधपुर. मंडोर क्षेत्र में माता का थान रोड पर चुतरावता पुलिया के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि सहकर्मी शिक्षिका की स्कूटी समेत रोड के किनारे पर गिरने से जान बच गई। मृतक शिक्षिका दो साल बाद रिटायर्ड होने वाली थी। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर ट्रक जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मंडोर पुलिस ने बताया कि नागौरी गेट के बागर चौक निवासी राजकंवर (59) पत्नी ललित कुमार बासनी तंबोलिया स्थिल सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वह सोमवार दोपहर ढ़ाई बजे सहकर्मी शिक्षिका अरुणा व्यास(45) के साथ स्कूटी से घर जा रही थी।

रास्ते में चुतरावता पुलिया के पास तेज रफ्तार में एक ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी चला रही अरुणा व्यास स्कूटी समैत रोड के किनारे जा गिरी। लेकिन राजकंवर स्कूटी से उछल कर ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक के टायर राजकंवर के उपर से निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अरुणा व्यास घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पाली के रोहिट निवासी प्रेम कुमार पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पानी से बचने के प्रयास में हुआ एक्सीडेंट


रोड पर जिस जगह एक्सीडेंट हुआ वहां डिवाइडर के पास बरसात का पानी जमा था। स्कूटी चला रही अरुणा ने पानी के पास से स्कूटी निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

लोगों ने किया प्रदर्शन


हादसे के बाद लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि रोड पर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी हैं। भारी वाहनों रात 10 बजे से सुबह सात तक रोड से निकल सकते हैं। लेकिन पुलिस की अनदेखी के कारण ट्रकों की दिनभर आवाजाही रहने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक मरा


लूणी थाना क्षेत्र के निम्बला टोल नाके के पास रविवार रात्रि को एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रात्रि को बनाड़ निवासी शाहरूख खां व उसका दोस्त ओमप्रकाश होटल पर खाना खाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर जोधपुर के लिए रवाना हो रहे थे, तभी निम्बला टोल नाके के पास पीछे से पाली की तरफ से आई कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनो घायल हो गए। जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां शाहरूख खां की मौत हो गई वहीं ओमप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सांैप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.