Breaking News
recent

दोस्ती के फेर में गंवा दिए ढाई लाख रुपए, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

बीकानेर . दोस्त के कहने पर दो अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अनजान व्यक्ति कार से रुपयों का भरा बैग चोरी कर ले गए । कार चालक को वारदात का पता चला तब तक वे उसकी आंखों से ओझल हो गए । अब पीडि़त ने १२ दिन बाद कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है ।

 

पटेलनगर निवासी जुगलकिशोर बिश्नोई ने बताया कि २७ जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह रेलवे स्टेशन आया था । तब उसके दोस्त के कहने पर कन्हैयालाल और मोहनलाल को गाड़ी में लिफ्ट दी । वह जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा । उसके फोन पर कॉल आ गई । वह फोन पर बात करने लगा ।

 

 

इस दौरान वे दोनों व्यक्ति गाड़ी से उतर गए और गाड़ी में रखा बैग भी गायब था। बैग में लैपटॉप, जरूरी कागजात सहित दो लाख ५४ हजार ४०० रखे हुए थे । उसका आरोप है कि गाड़ी से उतरते समय वे उसका बैग चोरी कर ले गए । सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से २७ जुलाई की फुटेज खंगाली जा रही है ।

 

सड़क हादसे में महिला सिपाही सहित दो पुलिसकर्मी घायल

बीकानेर . सड़क हादसे में पुलिस विभाग की एक महिला कर्मचारी और पुरुष घायल हो गया, जिन्हें ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है । पीबीएम चौकी इंचार्ज संदीप बिश्नोई ने बताया कि कांस्टेबल करणीसिंह बाइक से जा रहा था । तभी पब्लिक पार्क के पास बाइक फिसलने से वह घायल हो गया था वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत महिला कांस्टेबल सुनीता का सुभाष पेट्रोल पंप के सामने वाहन से एक्सीडेंट हो गया । उसे घायलावस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों कर्मचारियों की हालत खतरें से बाहर बताई है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.