Breaking News
recent

​लिफ्ट लेकर चढ़े दो जने, दोस्ती गांठ साथ में होटल पर खाया खाना, मौका मिलते ही चालक को बंदी बना लूट ले गए कारों से भरा कंटेनर

रायला।

पुलिस ने अजमेर राजमार्ग पर लाम्बिया टोलनाके के निकट चालक को बंधक बना कारों से भरा कंटेनर लूटने के मामले का चार दिन में गुरुवार को खुलासा कर दिया। लूट में शामिल बाल अपचारी को गुरुवार को निरूद्ध कर लिया। उसके साथी की तलाश है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लूट के आरोपी लिफ्ट लेकर कंटेनर में चढ़े थे।

 

READ: स्कूल बस का चालक बच्चों को लेने और छोड़ने जाता था, रास्ते में मासूम से करता था ये गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट में धरा गया

 

थानाधिकारी महावीरसिंह के अनुसार मूलत: बिहार का राजू मिश्रा सात कार कंटेनर से गुडग़ांव से अहमदाबाद ले जा रहा था। 26 अगस्त की रात को बगरू के निकट दो जनों ने कंटेनर से लिफ्ट ली। एक ने खुद को ट्रक चालक बताया। रास्ते में चालक राजू से दोस्ती कर ली। इस दौरान तीनों ने साथ में होटल पर खाना खाया।

 

READ: अब भाजपा शासन में नौकरी लगे 2600 शिक्षकों को जयपुर बुलाने का फरमान, अनुपस्थित रहने वालों के खि‍लाफ कार्रवाई

 

लाम्बिया टोल नाके के निकट एक ने चाकू निकाल लिया और राजू को धमकाया। उसे बंधक बनाकर केबिन में पटक दिया। भदालीखेड़ा के निकट से वापस वाहन घूमाकर अजमेर की आेर जाने लगा। इस दौरान चालक राजू उसके साथ कंटेनर में बंद लुटेरे से भिड़ गया। इससे लुटेरा और चालक लहूलुहान हो गया। कंटेनर के अंदर से आवाज आने पर चालक बने लुटेरे ने वाहन रोका। उसने कंटेनर की खिड़की खोली। खिड़की खुलते ही राजू कूदकर भाग गया। पकड़े जाने के डर से लुटेरे कंटेनर लेकर रवाना हो गए। निकट ही रायला पुलिस की नाकाबंदी को चालक ने कंटेनर लूटने की जानकारी दी। पुलिस ने टोल नाके के सीसी कैमरे और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बाल अपचारी को निरूद्ध किया। उसके साथी की तलाश है। पुलिस के अनुसार दोनों लूट की नीयत से घर से निकले थे। रास्ते में उनको राजू मिल गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.