Breaking News
recent

सफाई बंदोबस्त पर प्रशासन की आंख बंद...आमजन को हो रही परेशानी

उदयपुर. सफाई पर जिम्मेदारों की बंद आंख से लोग खासे परेशान हैं। हाल ये है कि एक ओर बारिश से परेशान तो दूसरी ओर समय पर सुध नहीं लेने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। निगम की ओर से कहने को तो घर-घर कचरा संग्रहण की योजना चला रही है, तो सफाई कर्मियों की बड़ी फौज शामिल कर रखी है, लेकिन गली मोहल्लों के हाल देख लगता है कि इस ओर कोई देखने वाला नहीं।


वीआईपी कॉलोनी: यहां से कई दिनों बाद उठता है कूड़ा
सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में कई दिनों से सफाई कार्मिकों ने कूड़ा नहीं उठाया है। हाल ये है कि इस कचरे से अब दुर्गंध आने लगी है। यहां से गुजरना भी दूभर हो गया है, जबकि इसके समीप पार्क में सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। क्षेत्र के रमेश जैन, सुनील पंडया, घनश्याम विजय और मनीषा जैन ने तत्काल समस्या निवारण की मांग की है। पंडया ने बताया कि कई बार यहां सफाई कार्मिकों को फोन लगाकर बुलाने की बात कही, लेकिन कई-कई सप्ताह तक यहां कोई आता ही नहीं है। अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं।

 

 

READ MORE : रामदेवरा जा रहे, दो जातरूओं की सर्पदंश से मौत,सरकारी अस्पताल की दौड़ लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं कियाउपचार

 

 

सेक्टर चार हिरण मगरी की स्थिति
सेक्टर 4 हिरण मगरी स्थित आवासीय कालोनी विद्यानगर पोल्ट्री फार्म के सामने खरपतवार और कंटीली झाडिय़ों से लोग परेशान हैं। कई बार यहां के निवासियों ने निगम को लिखकर भी दिया है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं, यहां फैले झंखाड़ से सर्प व अन्य जहरीले जानवर घरों में प्रवेश कर रहे हैंं। कॉलोनी निवासी सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट बीके गुप्ता ने बताया कि खाली भूखण्डों पर ये झाडिय़ां फैल चुकी है। कई वर्षो से फैले ये कांटेदार झाडिय़ां बीच राह झुकने लगी है, जो आने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का सबब है।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.