नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की दादागिरी आज भी चलती है। दादा को अगर कुछ पसंद नहीं आता तो वे साफ़-साफ़ कह देते हैं। फिर वो किसी खिलाड़ी की आलोचना हो या खुद पर की गई कोई टिप्पणी। ऐसा ही कुछ दादा ने भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के बारे में कहा। दरअसल शास्त्री ने गांगुली पर कोई टिप्पणी की थी इस पर दादा ने मीडिया से कहा "आप उनका इन्टरव्यू सुबह नही करें क्योंकि वह भूल जाते हैं।"
दादा को छोड़ चले गए थे शास्त्री
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक शो के दौरान समय की पावंदी को लेकर बात की। इस दौरान शास्त्री ने 2007 में बांग्लादेश दौरे के दौरान की एक घटना को बताया था। शास्त्री ने दादा का नाम लेते हुए कहा "भारतीय टीम को चटगाँव प्रैक्टिस के लिए निकलना था। सभी खिलाड़ी टीम बस में मौजूद थे बस गांगुली वहां नहीं थे। ऐसे में अंतरिम कोच होने के नाते शास्त्री ने ड्राइवर से कहा आप बस चलाइए गांगुली अपनी गाड़ी से आ जाएंगे और वे उन्हें छोड़ कर चले गए।"
कुछ भी बोल देते हैं शास्त्री - दादा
बाद में उसी शो के दौरान जब दादा से इस किस्से के बारे में पुछा गया तो गांगुली ने इस घटना को ख़ारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ हुआ ही नही। साथ ही गांगुली ने कहा कि आप उनका इन्टरव्यू सुबह नही करें क्योंकि वह भूल जाते हैं। दादा ने कहा ”आप उनका सुबह इन्टरव्यू मत करिए। उन्हें याद नही रहता है। वो जब मुझ से मिलेंगे तो मैं उनसे कहूँगा कि आप क्या बोल देते हैं। ऐसा कुछ हुआ नही था।”
मुख्य कोच के चयन को लेकर हुआ था विवाद
बता दें रवि शास्त्री और गांगुली के बीच रिश्ते अब सामान्य नहीं हैं। 2016 में जब भारतीय टीम का मुख्य कोच चुना जाना था तब सलाहकार समिति में दादा, लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर थे। तब दादा ने शास्त्री को ना चुनते हुए पूर्व दिग्गज गेंदबाज और कप्तान अनिल कुंबले को टीम का मुख्य कोच चुना था। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी।





No comments:
Post a Comment