Breaking News
recent

सडक़ की करवाई मरम्मत

लाठी. गांव से भादरिया जाने वाली सडक़ पर मर मत का कार्य शुरू किया गया है। गौरतलब है कि गांव से भादरिया जाने वाली सडक़ गत लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के मंगलवार के अंक में सडक़ की चौड़ाई कम, चलना हुआ दुश्वार शीर्षक से समाचार भी प्रकाशित किया गया। इसी को लेकर भादरिया फांटा से भादरिया तक सडक़ की मर मत व नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया है। मर मत व नवीनीकरण होने से राहगीरों व वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

सालमसागर तालाब पर मेले में उमड़ी भीड़
-बड़े तीज पर भरा मेला
पोकरण. कस्बे में बड़ी तीज का पर्व बुधवार को महिलाओं व युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुहागिनों के अपने परिवार की सुख समृद्धि व पति की लम्बी उम्र तथा कुंआरी कन्याओं के लिए योग्यवर की कामना को लेकर मनाया जाने वाला लोकपर्व बड़ी तीज कस्बे में परम्परागत रूप से मनाया गया। महिलाओं व कन्याओं ने दिनभर उपवास रखकर रात्रि में चन्द्रोदय के बाद चन्द्रदर्शन कर तीज माता की पूजा-अर्चना की व अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष रूप से बनाए गए व्यंजन गेहूं, चावल व चने की दाल के सतु के साथ ऋतुफल केले व दही का प्रसाद चढाकर आकड़े के पत्ते पर भोजन ग्रहण किया। कस्बे में परम्परागत रूप से जगह जगह महिलाओं व युवतियों ने झूले बांधे तथा परंपरा के अनुसार कम से कम 16-16 झूले लेकर बड़ी तीज की रस्म अदा की।
बड़ी तीज के अवसर पर कस्बे में स्थित सालमसागर तालाब पर परम्परागत रूप से मेला भरा गया। इस अवसर पर खिलौनों के साथ ही मिठाई व नमकीन की दुकानें सजी। रंग बिरंगे परिधानों मेंं सज धज कर आई महिलाओं, युवतियों व छोटे बच्चों की मेले में भीड़ उमड़ी। मेलार्थियों ने दुकानों में जमकर खरीदारी की।
सुधलाई का मेला आज
कस्बे में छोटी तीज व बड़ी तीज के अवसर पर लगने वाले मेलों की शृंखला में गुरुवार को चौथ के अंतिम मेले का सूधलाई तालाब पर आयोजन होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.