Breaking News
recent

सैफ अली खान झालावाड़ पहुंचे, शेरगढ़ किले में करेंगे फिल्म कप्तान की शूटिंग

झालावाड़. जिले के खानपुर कस्बे के निकट स्थित शेरगढ़ किले में होने वाली फिल्म 'कप्तानÓ की शूटिंग में भाग लेने के लिए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान शुक्रवार को झालावाड़ पहुंचे। वे दोपहर करीब दो बजे पृथ्वी विलास पैलेस में ठहरने के लिए पहुंचे व सीधे अपने कमरे में चले गए। पृथ्वी विलास पैलेस के मालिक चंद्रजीत सिंह ने बताया कि सफर करके आने के बाद फिलहाल खान की तबियत ठीक नही है इसलिए वह अपने कमरे में आराम कर रहे है। सैफ अली खान बांरा जिले के शेरगढ़ किले व अभयारण्य में फिल्माने वाली व 'जार फिल्म प्राइवेट लिमिटेड मुम्बईÓ के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'कप्तानÓ में मुख्य भूमिका निभा रहे है। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ सिंह यूनिट के अन्य सदस्य व सह कलाकारों के साथ पहले ही शेरगढ़ पहुंच गए थे।
28 अगस्त तक शूङ्क्षटग की अनुमति
बारां जिले के प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि शेरगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग के लिए पुरातत्व व कला संस्कृति विभाग जयपुर के पत्र पर यहां से एनओसी जारी की गई है। अभयारण्य में शूटिंग के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जयपुर ने अनुमति दी है। इस फिल्म की शूटिंग 24 जुलाई से 28 अगस्त की जा सकेगी।
बारां से आए 10 ऊंट
शेरगढ़ किले में शुक्रवार शाम तक फिल्म निर्माण से जुड़े लोग सेट लगाने में व्यस्त रहे। यहां बैलगाडिय़ां, बकरियां, ऊंट व घोड़े आदि भी पहुंचना शुरू हो गया है। किले में फिल्म निर्माण कम्पनी की ओर से तैनात सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने पर नजर रख रहे हैं। बारां कृषि उपज मंडी से शूटिंग के लिए 10 चालक अपने ऊंट लेकर शेरगढ़ के लिए रवाना हो गए है।
फिल्म में दिखेंगी परवन की कराइयां
फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म में स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूनों में शामिल शेरगढ़ के किले के अलावा परवन नदी की कराइयों के भी मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। इसके अलावा शेरगढ़ बांध में बोटिंग के नजारे दिखेंगे। यहां निर्माण कम्पनी की ओर से नावें पहुंचा दी गई हैं।


शांतिभंग में एक दर्जन लोग गिरफ्तार
पिड़ावा ञ्च पत्रिका. पुलिस ने शांतिभंग में सरखेड़ी व कोटड़ी गांव के एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सीआई रामभरोसी मीणा ने बताया कि सरखेड़ी में गत दिनों घर के सामने पानी रोकने की बात पर हुए विवाद में एक पक्ष के इंदरसिंह, मांगीलाल, पूरसिंह, नरेंद्र, नारायण सिंह और दूसरे पक्ष के बालूसिंह, श्यामसिंह, देवीसिंह व रामसिंह को गिरफ्तार किया। वहीं कोटड़ी गांव में झगड़ा कर रहे गोपाल माली, लोकेश राठौर व संजय माली को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.