Breaking News
recent

जानिए यहां की कॉलेजों में किसने ठोकी चुनावी ताल, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

 

सीकर.छात्रसंघ चुनावों में शनिवार को विद्यार्थियों ने नामांकन दाखिल करते समय अपनी एकता और ताकत दिखाई। नारेबाजी के बीच सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए। इस दौरान प्रत्याशियों को कहीं कंधों पर बिठाया गया तो कहीं फूल मालाओं से लाद दिया गया। तीन बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा आपत्तियां प्राप्त की गई। सोमवार सुबह दस बजे वैद्य नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन सुबह 11 से दो बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। दो से पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इधर नामांकन के बाद अब रूठे हुए विद्यार्थियों को मनाने का प्रयास तेज हो गया है। जिनको टिकट नहीं मिली उनकी मनुहार की जा रही है। उनको संगठन की रीति नीतियों की दुहाई दी जा रही है। इधर श्रीकल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय में आमने सामने का मुकाबला होगा। यहां हर पद पर केवल दो ही प्रत्याशी हैं। यहां पर सीधा मुकाबला एसएफआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच है। विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए संजू मूंड को प्रत्याशी बनाया है वहीं एसएफआई ने रेखा फगेडिय़ा को मैदान में उतारा है। एसएफआई के जिलाध्यक्ष महेश पालीवाल ने बताया कि उन्होंने सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। संगठन में सहमति के बाद नाम तय किए गए हैं। विद्यार्थी हितों के लिए उनका संगठन आवाज उठाता रहता है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक जितेन्द्र बाजिया ने बताया कि सभी जगह प्रत्याशियों को उतार दिया है। अब किसी के मन में कोई मन मुटाव नहीं है। सभी एकजुट हैं। इधर डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि पूरे दमखम के साथ कला व विज्ञान महाविद्यालय में नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञान महाविद्यालय में अध्यक्ष के चार, संस्कृत में दो, कन्या में दो, कोमर्स में तीन,विधि में चार तथा कला महाविद्यालय में सर्वाधिक पांच प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

इधर सेठ गणेश नारायण परवाल राजकीय शास्त्री महिला महाविद्यालय चक दांतारामगढ़ में अध्यक्ष पद पर मीरा गुर्जर, उपाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, महासचिव पद पर प्रेम बरवड़ व संयुक्त सचिव पद पर नीलम वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन यदि सही रहे और किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो सभी निर्विरोध जीत सकते हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक जितेन्द्र बाजिया ने बताया कि सभी प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हैं।

विज्ञान महाविद्यालय
अध्यक्ष पद प्रत्याशी
पंकज कुमार रोलन, राहुल बाना
संजय वर्मा, विकास थालौड़
उपाध्यक्ष
अजय कुमार जांगिड़, गोविंद प्रसाद मीणा, महिपाल वर्मा, संदीप शर्मा
महासचिव
भारतीय सैनी, मुरलीधर, विकास
संयुक्त सचिव
दिनेश, तमन्ना कुमारी, रितु सैनी
संस्कृत महाविद्यालय
अध्यक्ष
हेमंत कुमार दानोदिया
तेज प्रकाश शर्मा
उपाध्यक्ष
पूजा यादव, एकता कुमारी
किशोर कुमार लूणिया
महासचिव
विद्याधर बलाई
मुकेश कुमार वर्मा
संयुक्त सचिव
सचिन कुमार बडगुर्जर, संजू रोहिला
विधि महाविद्यालय
अध्यक्ष
जयंत वर्मा, रूपेन्द्र सिंह, सचिन जाखड़, सोमवीर
उपाध्यक्ष
मोहित पुंजानी, नेहा पारीक, श्रीकांत शर्मा, सुष्मिता
महासचिव
आकाश कुमावत, अंकिता वर्मा
दीक्षा आर्य, कमल किशोर कुमावत
संयुक्त सचिव
महिमा चतुर्वेदी, निधि लाटा, सावित्री
कला महाविद्यालय
अध्यक्ष
नितिश कुमार, पंकज कुमार, विकास दानोदिया, पंकज डोगीवाल
संदीप कुमार ढाका
उपाध्यक्ष
पंकज सैनी, प्रमिला, पुनीत दाधीच
महासचिव
देवीलाल, कृष्ण कुमार, नरेन्द्र
संयुक्त सचिव
राकेश कुमार बरवड़, अजमेरा गुर्जर
अनिता कुमारी वर्मा
वाणिज्य महाविद्यालय
अध्यक्ष
प्रयास मिश्रा, सोनू सैनी,
सुशील कुमार सैनी
उपाध्यक्ष
दिनेश जांगिड़,
मुकुल दाधीच, शहबाज अली, सुनीता जांगिड़
महासचिव
इंद्राज, कृष्ण सिंह, विनय कुमार
संयुक्त सचिव
दिव्या सोनी, सुमन कुमावत
कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष
रेखा फगेडिय़ा, संजू मूंड
उपाध्यक्ष
सुमन सैनी
नजमा बानो
महासचिव
सुमन शेखावत
लक्ष्मी जांगिड़
संयुक्त सचिव
रविना शेखावत
मनीषा सिरावता

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.