Breaking News
recent

राजस्थान में यहां सरहद के पास पड़ी मिली बमनुमा वस्तु, लोगों में दहशत, कहीं पाकिस्तान की साजिश तो नहीं!

जैसलमेर/पोकरण। पोकरण क्षेत्र के सत्याया सरहद के पास भोजराज सिंह की ढाणी के पास सोमवार को मिली बम नुमा वस्तु का आज बम निरोधक दस्ते के पहुंचने के बाद निस्तारण किया जाएगा।

 

बमनुमा वस्तु है या बम
बमनुमा वस्तु है या बम इसके बारे में जांच के बाद ही खुलासा होगा। बम नुमा वस्तु सोमवार को मिलने के बाद ही उसे पुलिस सरक्षण में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक पोकरण क्षेत्र के सत्याया गांव की सरहद के पास भोजराज की नाड़ी के पास लावारिस हालात में ग्रामीणों ने बमनुमा वस्तु देखी।

 

लोगों में दहशत का माहौल
लावारिस हालात में बमनुमा वस्तु को देखकर लोगों में दहशत का माहौल हो गया। जिसके बाद जागरूक लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बमनुमा वस्तु को अपने कब्जे में लिया साथ ही बमनिरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते के आज पहुंचने के बाद इस बमनुमा वस्तु का राज खुलेगा और इसका निस्तारण किया जाएगा।

 


वहीं इधर... शव मिलने से फैली सनसनी
जयपुर। जयपुर के जयसिंहपुरा में जेडीए फ्लेट्स के पास आज सुबह युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आज सुबह जयसिंहपुरा में जेडीए फ्लेट्स के पास युवक का शव होने की इत्तला एक राहगीर से पुलिस को दी। मृतक की पहचान कटपुतली नगर ज्योति नगर निवासी इक्कीस वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। आज दिन में शव का पोस्टमार्टम होगा। विशाल के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.