छोटीसादड़ी .उपखंड क्षेत्र के राजूखेड़ा ग्राम सीमा में स्थित प्रसिद्ध व प्रमुख श्री घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए रॉयल ग्रुप के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण कर सुरक्षा गार्ड लगाए गए। इस अवसर पर श्री घाटी वाले बालाजी विकास समिति के अशोक सोनी, प्रदीप व्यास व रॉयल ग्रुप के लोकेश जायसवाल, राकेश गायरी, सिद्धार्थ नलवाया, गोपाल बनवार, शशिकांत टेलर, राकेश शर्मा, जनार्दन जयसवाल, अनिल शर्मा, हिमांशु जायसवाल, काव्य जयसवाल, ललित आदि ने पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
कुमावत समाज ने पौधारोपण किया
छोटीसादड़ी.क्षत्रिय युवा कुमावत समाज तहसील की बैठक रविवार को गाडरियावास गांव में कुमावत समाज धर्मशाला में आयोजित हुई। तहसील मीडिया प्रभारी देवीलाल कुमावत ने बताया की बैठक में समाज एकता पर जोर दिया। समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करें। समाज में व्याप्त कुरीतियां को खत्म करने की बात कही। समाज के बालक-बालिकाओं जिन्होंने अच्छे प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण की उनको सम्मानित करने साथ ही समय-समय पर बालक-बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में मदद करने भी विचार किया। हर एक महीने में तहसील की समाज की बैठक अलग-अलग गांव में रखने का प्रस्ताव लिया। धर्मशाला परिसर में पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम कुमावत, प्रदेश संगठन मंत्री भरत कुमावत, पूर्व तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमावत, तहसील अध्यक्ष मनोहर कुमावत, दुर्गेश कुमावत, लक्ष्मीलाल कुमावत, नेमीचंद कुमावत, सुरेश कुमावत, दीपक कुमावत, चांदमल कुमावत, दिनेश, अर्जुन, विक्रम, विनोद कुमावत आदि मौजूद थे।मोखमपुरा. निकटवर्ती विद्यालय में पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
हाई वोल्टेज से जले कई उपकरण
धरियावदकस्बे के हनुमान कॉलोनी के मकानों में रविवार दोपहर एकाएक आए तेज विद्युत प्रवाह के चलते एक दर्जन से अधिक विद्युत उपकरण जल गए।इस दौरान टीवी, फ्र्रिज, बल्ब आदि उपकरणों सहित अन्य बिजली संचालित उपकरण जल गए। जिससे कई परिवारों को हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मोहल्ले के ईरफान खान एवं जगदीशकुमार के अनुसार रविवार अल सुबह से मोहल्ले में कभी तेज तो कभी हल्का वोल्टेज आ रहा था।इसकी शिकायत विद्युत निगम को भी दी गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन दोपहर को अचानक तेज विद्युत प्रवाह से कई घरों में रखे घरेलू उपकरण जल गए। इसके अलावा मोहल्लेवासियों का आरोप हैं कि मोहल्लें में लगी डीपी भी पुरानी हैं। जिसके चलते पूर्व में भी कई बार डीपी पर चिंगारी निकलने जैसी घटनाएं हो चुकी है।कम-ज्यादा वोल्टेज की समस्या से मोहल्लेवासियों को दो-चार होना पड़ा।इधर, दोपहर को विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत ट्रांसफॉर्मर एवं लाइनों को दुरुस्त करने किया गया।





No comments:
Post a Comment