Breaking News
recent

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, मंदिरों में दिनभर चली पूजा-अर्चना

बीकानेर. सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के शिवालय 'हर-हर महादेव...ओम नम् शिवाय... के जयघोष से गूंजायमान रहे । श्रद्धालु ने रुद्राभिषेक के साथ ही दूध, घी, बिल्व पत्र, दही, औषधीय जल से अभिषेक कर भोलेनाथ को रिझाया । रात को भक्ति जागरण हुए । शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतारें देखी गई । शाम ढलने के साथ ही मंदिरों के आगे मेले सा माहौल रहा ।

 

दही से अभिषेक : करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का ५१ किलो दही से अभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की । इसमें पंडित लक्ष्मी कांत के सान्निध्य में अशोक पुरोहित, कन्हैयालाल रंगा, केके छंगाणी, बृजू पुरोहित, इंदू जोशी, किसन स्वामी आदि मौजूद रहे ।

 

शिवम विहार कॉलोनी के नरबदेश्वर महादेव मंदिर में पवन व्यास व श्रवण व्यास के सान्निध्य में अभिषेक किया गया । शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर, देवीकुंड सागर,चेतनानंद महादेव मंदिर, रंगोलाई के रामेश्वरनाथ, श्रीरामसर रोड पर हर्षोल्लाव स्थित अमरेश्वर महादेव, महानंद महादेव, धरणीधर महादेव, आचार्य बागेची स्थित जबरेश्वर, लालगढ़ स्थित मार्केण्डेश्वर, भूतनाथ मंदिर, गोपेश्वर, जनेश्वर, बारह महादेव सहित शहर के शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा ।

 

 

अवध में आनंद भयो...
बीकानेर. मुरलीधर व्यास कॉलोनी के राधे गोविन्द पार्क में चल रही श्रीराम कथा में पंडित भाईश्री ने सोमवार को विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की । उन्होंने विश्वमोहिनी का स्वंयवर की कथा के प्रसंग की व्याख्या की। कथा के भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया । इसमें बालक राम की सजीव झांकी निकाली गई । इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'अवध में आनंद भयो जय हो राजा राम की...Ó के जयकारों से पंडाल गूंज उठा । पंडित दीपक ओझा ने पूजा-अर्चना कराई । पंडित कृष्णकांत पुरोहित ने भजनों की प्रस्तुतियां दी । कथा के दौरान मनीष पालीवाल, हनुमान श्रीमाली, दिनेश रामावत, राजू पुरोहित, नंदलाल आचार्य आदि ने भागीदारी निभाई ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.