Breaking News
recent

लंदन में माल्या ने सीबीआई डायरेक्टर से मिलाया हाथ, कोर्ट ने मांगा भारतीय जेल का वीडियो

लंदन। भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाकर लंदन भागे कारोबारी विजय माल्या को प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि लंदन में कोर्ट रूम के बाहर विजय माल्या और सीबीआई डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया था। इसके बाद अस्थाना मुड़े और टहलते हुए दूर चले गए। यह दावा एक अंग्रेजी अखबार ने किया है जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर ब्रिटेन की अदालत ने भारत से उस जेल का वीडियो भी मांगा है जहां विजय माल्या को रखा जाना है।

बैरक नंबर 12 में रहेंगे माल्या

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय अधिकारियों को तीन सप्ताह के भीतर मुंबई के आर्थर रोड जेल की एक कोठरी का वीडियो सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इस जेल की बैरक नंबर 12 में प्रत्यर्पण के बाद विजय माल्या को रखने की योजना है। साथ ही अदालत ने इस इस केस की अगली सुनवाई 12 सितंबर को निर्धारित कर दी है। ब्रिटेन की अदालत इस कोठरी की स्वच्छता का अध्ययन करना चाहती है। भारत में धोखाधड़ी के आरोपों में वांछित माल्या लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष उपस्थित हुए थे। फिलहाल उनकी जमानत बढ़ा दी गई है।

NRC को लेकर मोदी सरकार के समर्थन में उतरे AAP नेता कुमार विश्वास, 'यह देश है धर्मशाला नहीं'

भारत की कोशिशों को माल्या की चुनौती

62 वर्षीय माल्या ने धोखाधड़ी और तकरीबन 9000 करोड़ रुपए के धन शोधन के आरोपों में प्रत्यर्पण के भारत के प्रयासों को चुनौती दी है। वह पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हैं। सीबीआई ने ब्रिटेन की अदालत को ढेर सारे दस्तावेज सौंपे थे, जिनमें आईडीबीआई बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक बी के बत्रा के खिलाफ साजिश का मामला भी शामिल है।

करुणानिधि की दर्दनाक हालत बयां कर रही है यह तस्वीर, अभी अस्पताल में ही रहेंगे



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.