Breaking News
recent

नशे में धुत फायरमैन ने अफसर को धमकाया, कहा प्रमोशन रुकवा दूंगा

हाबूलाल शर्मा
कोटा. नगर निगम के जिस महकमे पर आम लोगों की जान और माल की आग से सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उसमें कामकाज किस तरह से हो रहा है। इसकी बानगी दिखाने वाला एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सब्‍जीमंडी स्‍थि‍त अग्‍नि‍शमन कार्यालय में नशे में धुत एक फायरकर्मी अपने ही अधिकारी की पोल खोलने की धमकी दे रहा है।

अधिकारी भी कार्रवाई करने की जगह अपने सहकर्मी को समझाता नजर आ रहा है। विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ एक बानगी भर है। विभाग में ड्यूटी पर नशा आम बात हो गई है।

विभाग के मुखिया मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के पास भी मामले की जानकारी है। उनका कहना है कि शिकायत नहीं मिलने से उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

पत्रिका ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे फायरमैन से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, ना ही मैसेज का जवाब दिया। घटना के सभी वीडियो राजस्थान पत्रिका . कॉम पर देखे जा सकते हैं।

नशे में लगाए गम्भीर आरोप
वीडियो में गाली गलौच कर रहा फायरकर्मी पूर्व पार्षद का नजदीकी रिश्तेदार है। नशे में फायरकर्मी ने सहायक अग्निशमन अधिकारी पर कई गम्भीर आरोप लगाए।

उसने लेनदेन की डील से लेकर महिलाओं को लेकर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए पोल खोलने की धमकी तक दे डाली। वीडियो में एक पूर्व मंत्री का नाम लेकर उसका प्रमोशन रुकवाने की भी धमकी दी।

महिला कर्मचारियों का ड्यूटी करना मुश्किल
महिला कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे हालात में उनके लिए काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। शराब पीकर कर्मचारी भद्दी गालियां निकालते हैं।

वर्जन
थोड़े दिन पहले की घटना है। दीपक ठाकुर ने कोई दवा ले रखी थी या नशा कर रखा था। वह इस तरह की हरकत कर रहा था। मैंने उसका मेडिकल भी कराया और नोटशीट में भी दर्ज किया था। उसके माता-पिता को भी बुलाया गया था। मैं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता था। उसके परिजनों ने आइंदा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिलाया। इस पर उसे जाने दिया गया।
राकेश व्यास, सहायक अग्निशमन अधिकारी

घटनाक्रम की मुझे जानकारी मिली थी। मैंने फायरमैन दीपक ठाकुर और सहायक अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास को बुला कर डांटा भी था। इस बारे में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। राकेश खुद भी सक्षम था, चाहता तो नोटशीट जारी कर सकता था।
संजय शर्मा, अग्निशमन अधिकारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.