पोकरण. रामस्नेही संत रामरसायन महाराज ने कहा कि रामायण आपसी प्रेमभाव के साथ रहना सीखाती है। आपसी सद्भाव व त्याग की भावना से ही परिवार व समाज बनता है। उन्होंने कस्बे के भवानीप्रोल स्थित रामद्वारा में चातुर्मास के दौरान प्रवचन करते हुए कहा कि व्यक्ति को लोभ, मोह, अहंकार त्याग कर एक दूसरे के साथ प्रेम व सद्भावना का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के आपसी प्रेम व भगवान राम के प्रति उनके सम्मान तथा मर्यादाओं पर प्रवचन करते हुए कहा कि वर्तमान युग में धन व लोभ के बढते आपसी प्रेम व सद्भाव कम होता जा रहा है। जिससे समाज विखण्डित हो रहा है। उन्होंने समाज को मजबूती देने के लिए आपसी प्रेम के साथ जीवन यापन करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान पीढी में बढ रही नशे की प्रवृति पर कहा कि नशा नाश का मूल है तथा व्यक्ति को समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर नशामुक्त समाज की स्थापना में सहयोग करना चाहिए।
नाचना. गांव में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के सत्संग भवन में शनिवार को महाशिवपुराण कथा शुरू की गई। संत मनोहरदास ने प्रवचन करते हुए कहा कि कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिव कथा श्रवण मात्र से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। उन्होंने महादेव के नामों की महिमा, रुद्राक्ष, भष्म की महिमा पर प्रवचन किए। इससे पूर्व कथा शुभारंभ से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मारपीट का मामला दर्ज
पोकरण. दो युवकों के साथ मारपीट करने पर लाठी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। लाठी पुलिस के अनुसार सांवला निवासी भोपालसिंह पुत्र मूलसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 3 अगस्त को वह तथा उसका भाई मनोहरसिंह बाइक पर जैसलमेर से गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान भोजका का फांटा व सांवला गांव के बीच मनोहरसिंह, देवीसिंह पुत्र उगमसिंह एक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए तथा बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए। दोनों भाई भागकर झाडिय़ों में छिप गए। इस दौरान बदनसिंह पुत्र सूरतसिंह भी यहां आया तथा उन लोगों ने उनके पीछे ट्रैक्टर भगाया। वे भागने लगे, तो उन्होंने उनके साथ रोककर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।





No comments:
Post a Comment