कुण्डल. अवैध खनन करने वाले लोगों के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वे अब सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दौसा उपखण्ड के कुण्डल क्षेत्र में सामने आया है। अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे टै्रक्टर पर कार्रवाई करना कुण्डल वन विभाग की टीम को महंगा पड़ गया।
वनपाल नाका कुण्डल के सहायक फोरेस्टर रामनारायण गुर्जर ने बताया कि वे कुण्डल, खोर्रा-खुर्द, चौबड़ीवाला पहाडी क्षेत्र की गश्त करते हुए कोलेश्वर-खुर्द के पहाड़ में पहुंचे। वहां कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर भरते हुए मिले। टीम को देखकर चालक सहित अवैध खनन करने वाले लोग मौके पर ट्रैक्टर को छोड़कर पहाड़ में चढ़ गए और अपने परिचित लोगों को फोन कर दिया।
टीम टै्रक्टर जब्त करने की कार्रवाई कर रही थी कि एक कार और चार मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब डेढ़ दर्जन लोग मौके पर पहुंचे। नाका टीम से ट्रैक्टर को तुरन्त छोडऩे के लिए कहा।टीम ने मना किया तो घेराव कर अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही टै्रक्टर को स्टार्ट करके ले जाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपी हाथापाई और मारपीट करने पर उतारू हो गए। टीम में शामिल सहायक फोरेस्टर सहित चार कर्मचारियों को धक्का मारकर गिरा दिया तथा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
इस पर सहायक फोरेस्टर ने कोलवा थाने में टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की कर जब्त टै्रक्टर को बलपूर्वक छुडा़कर ले जाने के मामले में टै्रक्टर चालक सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोलवा थानाधिकारी शिवराम गुर्जर ने बताया कि कुण्डल सहायक फोरेस्टर ने सैंथल थाना क्षेत्र के रामबास गांव के गरियाल की ढाणी निवासी रामजीलाल मीना उर्फ आरटीओ, नानगा पुत्र रामजीलाल मीना, प्रकाश पुत्र रामजीलाल मीना सहित उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हैड कांस्टेबल नानगराम को मामले की जांच सौंपी गई है।
अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं
वनपाल नाका कुण्डल में वनकर्मियों की बैठक भी हुई। इसमें सहायक फोरेस्टर ने क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। अवैध खनन को बंद करवाकर उनके रास्ते बंद कर सूची उ"ााधिकारियों को भेजी जाएगी।





No comments:
Post a Comment