Breaking News
recent

राजस्थान गौरव यात्रा : सीकर- झुंझुनूं में CM Raje की 11 सभाएं, जानिए पूरा कार्यक्रम

- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम घोषित
- 18 सितंबर को दोपहर 3.15 बजे हसामपुर पाटन में प्रवेश करेगी यात्रा, 20 को शाम 7.30 बजे रींगस में होगा समापन
- फतेहपुर व खेतड़ी में रात्रि विश्राम करेगी सीएम

सीकर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 18 से 20 सितंबर तक सीकर व झुंझुनूं जिले में रहेगी। इन तीन दिन में दोनों जिलों में सीएम की 11 सभाएं होंगी और 25 जगह स्वागत किया जाएगा। 18 को झुंझुनूं के खेतड़ी और 19 को सीकर के फतेहपुर में सीएम रात्रि विश्राम करेंगी। शुक्रवार को यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के मुताबिक 18 सितंबर को दोपहर 3.15 बजे हसामपुर पाटन में सीएम की यात्रा प्रवेश करेगी और तीन दिन तक दोनों जिलों में सभाएं करने के बाद 20 सितंबर को शाम 7.30 बजे रींगस में इसका समापन होगा।

 

VIDEO : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान

 

यहां होगी सीएम की सभाएं
नीमकाथाना: 18 सितंबर शाम 4.30 बजे
खेतड़ी: 18 सितंबर शाम 6.30 बजे, इसके बाद यहीं पर रात्रि विश्राम
सूरजगढ़: 19 सितंबर सुबह 11 बजे
झुंझुनूं 19 सितंबर दोपहर 1.30 बजे
मंडावा: 19 सितंबर शाम 4 बजे
फतेहपुर: 19 सितंबर शाम 6.30 बजे, इसके बाद यहीं पर रात्रि विश्राम
लक्ष्मणगढ़: 20 सितंबर सुबह 10.30 बजे
नवलगढ़: 20 सितंबर 12.45 बजे
सीकर: 20 सितंबर दोपहर तीन बजे
पलसाना: 20 सितंबर शाम पांच बजे
रींगस: 20 सितंबर शाम 7.30 बजे

इन स्थानों पर किया जाएगा स्वागत
18 सितंबर: हसामपुर, पाटन, डोकन, मावंडा, बबाई, पपूरना,
19 सितंबर: सिंघाना, बुहाना, चिड़ावा, बगड़, आबूसर, दुराना, सदीनसर बलोद, ताजसर,
20 सितंबर: हरसावा बड़ा, अलखपुरा, डूडवा, बिडा़ेदी, तारपुरा, कटराथल, गौरियां, रानोली, मंढा, खाटूश्यामजी

धोद व श्रीमाधोपुर में ना सभा ना स्वागत
सीकर व झुंझुनूं में मुख्यमंत्री केवल धोद व श्रीमाधोपुर को छोड़कर हर विधानसभा में जाएंगी। ये दो ही विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां न कहीं सीएम का स्वागत का कार्यक्रम है और न ही कहीं सभा होगी। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में हालांकि सभा नहीं है लेकिन इसी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.