Breaking News
recent

ENG vs IND: बर्मिंघम टेस्ट के दौरान स्टेडियम में दिखे किम जोंग और ट्रंप! यूं उठाया मैच का लुत्फ

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मैच अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है । तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अब भारत से जीत बस 84 रन दूर है। टेस्ट के तीसरे दिन मैच का रोमांच और दर्शकों का पागलपन अपने चरम पर था । स्टेडियम में तब सब हैरत में पड़ गए जब दर्शक दीघा में अचनाक से किम-जोंग और डोनाल्ड ट्रंप दिखाई पड़े । हालत यह थी किसी को कुछ समझ नहीं आया यह हो क्या रहा है । बस सभी अपने स्मार्ट फोन निकालने लगे और फटाफट फोटोज खिंच डालें ।

जब भारत और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे किम-जोंग और डोनाल्ड ट्रंप, जानें फिर क्या हुआ

दर्शक दीघा में दिखे किम और ट्रम्प
इस रोमांचक मैच में हालांकि अब चौथे दिन इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता । लेकिन अगर यह मैच भारत जीत लेती है तो विराट की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड की धरती पर मिली यह पहली जीत होगी । मैच में अभी भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 110 रन हैं । और कप्तान कोहली (43 ) के साथ विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक(18) क्रिच पर मौजूद हैं । शुक्रवार को स्टेडियम में दर्शक उस वक्त हैरान रह गए जब भीड़ में किम-जोंग और डोनाल्ड ट्रंप दिखाई पड़े साथ-साथ बैठे दिखे। इन दोनों को देखते ही सभी हैरत में पड़ गए। अचानक से सभी अपने मोबाइल से तस्वीरें निकलने लगे ।

जब भारत और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे किम-जोंग और डोनाल्ड ट्रंप, जानें फिर क्या हुआ

दोस्ती का बढ़ा हाथ
दरअसल वो दोनों कोई और नहीं आम दर्शक थे जिन्होंने किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप का रूप ले रखा था । किम जोंग बने आदमी के पास तो मिसाइल भी थी और वो उसको हाथ में बड़े फक्र से दिखा रहे थे।चाहे अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच कैसे भी रिश्ते हों या किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच चाहे कितने भी मनमुटाव हो । भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में इन दोनों नेताओं के बहरूपियों ने जरूर एक दूसरे के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाया । इसके साथ ही यह संदेश भी दोनों ने दिया की चाहे दिल में कितनी भी खटास हो खेल जरूर एक माध्यम हो सकता है दूरियां खत्म करने के लिए ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.