Breaking News
recent

Good News: कम्प्यूटर पर रहेगी पूरी मेडिकल हिस्ट्री, पेशेन्ट को नहीं लाने पड़ेंगे पुराने पेपर

अजमेर

अजमेर जिले में वैशालीनगर शहरी प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कुचील, सराधना एवं रामसर आदर्श पीएचसी में ई हेल्थ सेन्टर की स्थापना होगी। जिला कलक्टर आरती डोगरा की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी एवं एचपी एंटरप्राइज इंडिया के कॉरपोरेट एफेयर्स एवं सरएसआर फ ण्ड निदेशक अम्बरीश बाकया के बीच जिले में ई-हेल्थ सेंटर स्थापना के लिए एमओयू किया गया।

जिला कलक्टर ने बताया कि ई-हेल्थ सेंटर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं दी जाने के लिए एचपी इंटरप्राइज इंडिया की ओर से परीक्षण के लिए लैब, टेली.मेडिसिन, ईएमआर, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकार्ड एवं अन्य विविध प्रकार के उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके माध्यम से 54 प्रकार की जांच की जा सकेगी।सीएमएचओ डॉ. सोनी ने बताया कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर जो भी मरीज इलाज के लिए आता है उसका समस्त इलाज संबंधी डाटा ई सेंटर क्लाउड पर सुरक्षित रहेगा।

मरीज के पुन: इलाज के लिए आने पर पुराना डाटा देखकर आगे का इलाज दिया जा सकेगा। इसमें सब सेंटर पर एएनएम की ओर से टेली मेडिसन के माध्यम से मरीज के इलाज के संबंध में सलाह भी ली जा सकेगी। यह सभी रिकॉर्ड सेंटर पर स्थायी रूप से रहेगा तथा मरीज को आगे भी इलाज में डिजीटल समाधान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कम्प्यूटर सिस्टम वैब केम, बायोमेट्रिक वाईफ ाई सहित दिए जाएंगे। अम्बरीश बाकया ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा एक मजबूत, आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य केन्द्र आधारित संरचना की जरूरत रहती है।

इस दौरान आरसीएचओ रामलाल चौधरी, किशनगढ़ के बीसीएमओ डॉ. स्वाति शिन्दे, पीसांगन के डॉ. घनश्याम मोयल, श्रीनगर के डॉ. अशोक कालरा, कुचील के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सर्वज्ञ चतुर्वेदी, सराधना के डॉ. शैलेन्द्र लाखन, रामसर के डॉ. राजीव जैन तथा वैशालीनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय महावर उपस्थित थे।

यह मिलेंगे उपकरण :

स्वास्थ्य उपकरणों में मल्टिपारा, एसपीओ.2, तापमापी, एनआईबीपी, स्पाइरोमीटर, हिमोग्लोबीन और ग्लूकोस डिवाइस स्ट्रीप तथा ईसीजी सैट प्रदान किए जाएंगे। इसके अन्तर्गत बॉयो केमिस्ट्री एनालॉयजर बीसीए दिया जाएगा। इससे करीब 54 प्रकार की जांच सुविधा सेन्टर पर उपलब्ध हो सकेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.