Breaking News
recent

Independence Day 2018 : निकले बाइक्स पर तिरंगा लेकर, इनको देखता रह गया पूरा अजमेर

अजमेर

शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्र रक्षा संकल्प वाहन रैली निकाली गई। वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं ने जयघोष लगाए। शहर में कई जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते रैली में 5151 हेलमेट नि:शुल्क बांटे गए।

रीजनल कॉलेज चौपाटी से दोपहर 2 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना वाहन रैली को रवाना करेंगे। रैली में शहीद भगत सिंह, मंगल पांडे, अशफाक उल्ला खां, राजगुरु, सुखदेव, हेमू कालानी, चंद्रशेखर, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर वाहनियां साथ चली।

रैली पंचोली चौराहा, रामनगर, संत कंवर राम कॉलोनी, फाय सागर रोड, पुलिस चौकी, लव कुश उद्यान, ऋषि घाटी, फव्वारा सर्कल, नसिया से होते हुए नया बाजार, नगर निगम, गांधी भवन, मदार गेट, क्लॉक टॉवर थाना, जैन नमकीन, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी चौक, पदमा डेयरी, केसर गंज चौराहा, जी.सी.ए. चौराहा, नेशनल स्पोट्र्स, स्टेशन रोड, गांधी भवन, कचहरी रोड, स्वामी कॉम्पलेक्स, पावर हाउस, आगरा गेट, होती हुई बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक पहुंची। यहां वाहन चालकों की आरती की गई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ, व्यापारिक संगठनों और आमजन की तरफ स्वागत किया गया। शहीद नौजवान सभा के विजय तत्वेदी और अन्य मौजूद रहे।


जश्न ए आजादी के पर्व में डूबा अजमेर

जश्न ए आजादी के पर्व पर बुधवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया। राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश किए गए। सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों ने योग और सामूहिक व्यायाम प्रस्तुत किए। राज्यपाल कल्याण सिंह के सन्देश का पठन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अजमेर डिस्कॉम के पंचशील स्थित मुख्यालय पर एमडी बी.एम. भामू, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. स्नेह सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। कलक्ट्रेट परिसर और निवास स्थान पर जिला कलक्टर आरती डोगरा, संभागीय आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के. शर्मा, जिला परिषद कार्यालय में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और जिला प्रमुख वंदना नौगिया, सीबीएसई रीजनल ऑफिस में क्षेत्रीय अधिकारी एस. दास, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में प्राचार्य प्रो. जी. विश्वनाथप्पा, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा और राजस्व मंडल में अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने ध्वजारोहण किया।

चंद्रवरदाई नगर ए ब्लॉक विकास समिति के तत्वावधान में औंकारेश्वर उद्यान में रामदेव मुनोत ने तिरंगा फहराया। स्वतंत्रा सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रा सेनानी शोभाराम गहरवार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के रसाला बावड़ी स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनालाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया। पंचशील नगर विकास समिति ए के तत्वावधान में चाणक्य स्मारकर पर के. के. मेहरा ने ध्वजारोहण कियादयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश, राजकीय बॉयज और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रंजन माहेश्वरी ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने ध्वज फहराया।

बांटी सामग्री
श्री राधे कृष्ण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने लोहागल रोड स्थित शिशु गृह एवं नारीशाला में बच्चों और महिलाओं को फल, मिठाई और अन्य सामग्री वितरित की। सचिव दिनेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

केंद्रीय कारागार में कवि सम्मेलन

मौलाना अबुल कलाम आजाद कल्याण संस्थान के तत्वावधान में केंद्रीय कारागार में कवि सम्मेलन हुआ। तस्दीक फर्रखाबादी, मोहन लाल तंवर, खलील अहमद खलील, राजेश भटनागर, फखरुद्दीन फख्र, गंगाधर, अहमद हसन जलालपुरी, गोविंद भारद्वाज, हबीब खान, तेज सिंह कच्छावा और अन्य शायर अपने कलाम सुनाए। इस दौरान दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.