Breaking News
recent

यहां की बेटियां इस काम में भी अव्वल, पढ़ाई के साथ ब्यूटी व हेल्थ केयर में भी बढ़ा इनका interest

अजमेर. सरकारी विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ हुनर सीख रही हैं छात्राएं। यह हुनर न केवल उन्हें रोजगार देने में सक्षम बन सकता है बल्कि उनकी जिन्दगी बदल सकता है। मकसद साफ है छात्राएं किताबी ज्ञान के साथ व्यावसायिक शिक्षा को अर्जित कर भविष्य में रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगी। स्कूली शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा का असर छात्राओं पर इस कदर हावी है कि छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोई क्लास मिस नहीं कर रही हैं।

 

राजकीय बाउमावि रामनगर में व्यावसायिक शिक्षा का ब्यूटी एवं केयर कक्ष रोल मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। इस कक्षा में छात्राएं नियमित प्रशिक्षिका के साथ ब्यटी एवं केयर के टिप्स सीख रही हैं। छात्राओं का मानना है कि इस प्रशिक्षण के बाद वे परिवार में मां, भाभी, बड़ी ***** एवं खुद के लिए ब्यूटी पार्लर की सभी सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध करवा सकेंगी। इसके लिए बाहर कहीं अन्यत्र बाहर नहीं जाना पड़ेगा एवं आर्थिक खर्चे से बचा जा सकेगा।

 

यह सिखाए जा रहे कोर्स, उपलब्ध उपकरण

ब्यूटी एवं वेलनेस के लिए आइब्रो, फेशियल, बालों की विन्भि स्टाइल, बालों की केयर करने की विधि आदि सिखाई जाती है। साथ ही लाइफ स्टाइल एवं दिनचर्चा कैसे रखें, खान-पान का सेहत प्रभाव. बालों की केयर, स्किन केयर कैसे करें यह सभी वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ब्यूटी एवं वेलनेस कक्ष में शेम्पू स्टेशन, फेशियल बैग, हेयर स्टाइल के लिए डमीज, थ्रेडिंग, वैक्सीन मशीन, स्कीन के लिए मशीन, हेयर ड्रायर, हेयर रॉल आदि मशीनें उपलब्ध हैं।

 

नवीं से बारहवीं तक चार वर्षीय कोर्स

कक्षा नवीं में व्यावसायिक विषय लेकर बारहवीं तक यह कोर्स चार स्टेप में करना होता है। प्रतिवर्ष प्रायोगिक व सैद्धांतिक परीक्षाएं होती हैं। कोर्स के बाद विशेष सर्टिफिकेट एवं बाद में कौशल विकास के तहत विभिन्न कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

people worshiping on lord shiva on savan's firsl monday

हेल्थ केयर से नर्सिंग भर्ती आसान

हेल्थ केयर आदि के प्रशिक्षण से चिकित्सकीय क्षेत्र में एक नर्सिंगकर्मी के कार्यों का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जा रहा है। चार वर्षीय कोर्स के अन्तर्गत सामान्य बीमारियों का इलाज, ड्रिप लगाना, इंजेक्शन लगाने सहित कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

 

व्यावसायिक शिक्षा की लैब में सभी उपकरण हैं, यहां नियमित क्लास लग रही हैं। छात्राओं में उत्साह है, और कई छात्राएं ब्यूटी एवं वेलनेस में बेहतर वर्क कर रही हैं। हेल्थ केयर में नर्सिंग भर्ती में छात्राओं को फायदा मिलेगा।

-विनयप्रभा विजयवर्गीय, प्राचार्य राबाउमावि रामनगर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.