जैसलमेर. जिले में मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अन्तर्गत बकाया भुगतान के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर ओम कसेरा ने स्वास्थ्य विभाग को युद्व स्तर पर कार्य करने की हिदायत दी है। वे सोमावर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा आदि आवष्यक सेवाओ की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थें।
इस मौके पर जिला कलक्टर कसेरा ने कहा कि राजश्री योजना के बकाया भुगतान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अनुसार सूची बनाई जाकर उसे संबंधित एएनएम को देकर तीन दिवस में बकाया भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जवाहिर जिला चिकित्सालय की साफ - सफाई के लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने को कहा। जिला कलक्टर ने बताया कि बरसात के दिनों में सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, मलेरिया आदि की आशंका रहती है इसलिए बरसात के बाद होने वाली मौसमी बीमारियों के प्रति चिकित्सा महकमे को सजग रहना चाहिए तथा पेयजल भराव वाले क्षेत्रों में जला हुआ तेल, गंबुसिया मछलियां आदि ऐहतियातन प्रबंध रखने चाहिए। उन्होंने सभी उप स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर कसेरा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खराब पड़े नलकूपों को दो-तीन दिन में सही करके पुन: नियमित पेयजल आपूर्ति करवा दें ताकि लोगों तथा पषुधन को पीने के पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़े। जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को जलदाय विभाग के जिन नलकूपों की डिमाण्ड राशि जमा हो गई है, उनमें प्राथमिकतासे विद्युतीकरण करावें ताकि उन नलकूपों से पेयजल आपूर्ति चालू की जा सकें। उन्होंने धोलासर के नलकूप को 6 अगस्त, लौंगासर को 10 सितम्बर तथा हरियासर को 20 सितम्बर तक बिजली कनेक्षन देकर सुचारू विद्युत आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने नगरपरिषद आयुक्त को कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति को दुरस्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा हर हाल में निर्धारित अवधि में शहर में पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने नगर परिषद तथा पेयजल विभाग को मिलकर शहर में 1 से 31 अगस्त तक का पूरे महीने का पेयजल आपूर्ति का शेडयूल निर्धारित कर उसके अनुसार जलापूर्ति करने को कहा। इसके साथ ही नगर में प्रतिदिन होने वाली जलापूर्ति की रिपोर्ट सांयकाल में उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को सफाई व्यवस्था पर फोकस करनें को कहा, वहीं आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों की धरपकड़ कराने की बात कही।





No comments:
Post a Comment