धौलपुर।
नेशनल हाईवे 11 पर हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तीन युवक कार से धौलपुर से बाड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन में से दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की शिनाख्त राम भजन पुत्र कन्हैया लाल जाति गुर्जर निवासी इब्राहिमपुर और दूसरा बाड़ी निवासी पिंटल शर्मा के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य सवार रामदास कुशवाहा गंभीर रूप से घायल है।
#Dholpur : NH 11 पर SUV की अज्ञात वाहन से भिडंत, दो युवकों की मौत pic.twitter.com/Dn2Xd1U518
— Rajasthan patrika (@rpbreakingnews) August 21, 2018





No comments:
Post a Comment